मल्टीनेशनल कंपनियों की लगातार बढ़ती मांगों और बदलते परिवेश को देखते हुए इस साल हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के होेम साइंस कॉलेज में भी दो नए कोर्स शुरू करने जा रहा है।
पहली बार होम साइंस की ओर से छात्राओं को फैशन डिजाइनिंग और डाइटिशन में भी बीएससी करवाई जाएगी। पहली बार किसी कॉलेज में इन दोनों विषय संबंधी बीएससी की डिग्री दी जाएगी। एचएयू के होम साइंस कॉलेज मेें छात्राओं को पांच कोर्सों में बीएससी करवाई जाती है।
ऐसे में बदलते बाजार के रुख को देखते हुए नए सत्र से दो नए कोर्सों को शुरू किया जाएगा। इन दोनों कोर्सों में 25 -25 सीटें होंगी। यदि छात्राओं की संख्या ज्यादा हुई इन कोर्सों के लिए दो शायद अगले सत्र में सीटों को बढ़ाया भी जा सकता है।
. एक्सटेंशन एजुकेशन एंड कम्यूनिकेशन मैनेजमेंट
. फैमिली रिसोर्स मैनेजमेंट
. फूड एंड न्यूट्रीशियन
. ह्यूमन डेवलपमेंट एंड फैमिली स्टडीज
. टेक्सटाइल एंड एपेरल डिजाइनिंग
अभी तक होम साइंस के अन्य कोर्सोें में ही बीएससी और एमएससी और पीएचडी होती है। परंतु पहली बार एचएयू के होम साइंस कॉलेज ने नया कदम उठाते हुए अभी तक इंजीनियरिंग में ही करवाए जाने वाले फैशन डिजाइनिंग के कोर्स में बीएससी की डिग्री शुरू की है।
वहीं, लगातार बढ़ रही डाइटिशयन की मांग को ध्यान में रखते हुए डाइटिशयन में बीएससी करवाने का फैसला प्रबंधन ने लिया है।
होम साइंस विभाग की डीन सरोज एस जीत सिंह ने बताया कि होम साइंस की छात्राओं के लिए जॉब की कोई कमी नहीं है। हर साल 90 प्रतिशत से ज्यादा छात्राओं को पांचों कोर्सों के तहत नौकरी आसानी से सरकारी और गैरसरकारी संस्थाओं में मिल जाती है।
ऐसे में लंबे से दो नए कोर्सों को शुरू करने की कोशिश जारी थी। इस साल नए सत्र से दोनों कोर्सों को शुरू कर दिया जाएगा। अभी तक दोनों कोर्सों की 25 -25 सीटें निर्धारित की गई है।