फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: स्कूल की बिल्डिंग का किराया लेने गए जीजा-साले पर डंडों और रॉड से हमला, एक की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गांव मंगाली में एक स्कूल की बिल्डिंग का किराया लेने गए जीजा और साले पर स्कूल संचालक समेत अन्य आरोपियों ने डंडों और रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में जीजा और साला दोनों घायल हो गए, जिनमें से जीजा की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने इस घटना की शिकायत पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

घायल बीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 3 अप्रैल को सुबह करीब 9 बजे वह अपने जीजा अमरदीप के साथ गांव मंगाली में स्थित एक स्कूल के परिसर में किराया लेने गए थे। स्कूल संचालक सतीश भाकर ने अमरदीप को स्कूल की बिल्डिंग का किराया देने के लिए कहा था।
सुबह करीब 10 बजे, वह और अमरदीप स्कूल के पार्क में बैठें थे, तभी सतीश भाकर, उसकी पत्नी कविता, पवन, अनुराध और रमेश अन्य 8-10 लोगों के साथ डंडों, बिंडों और रॉड लेकर पहुंचे और उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

हमलावरों ने बीर सिंह को स्कूल से घसीट कर बाहर निकाला और उस पर डंडों और बेल्ट से चोटें मारीं। जबकि अमरदीप को जान से मारने की नीयत से डंडों, बिंडों और रॉड से सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें मारीं। आरोपियों ने इस दौरान जोर-जोर से चिल्लाते हुए कहा कि आज इन्हें जिंदा नहीं छोड़ेंगे। हम इनके स्थान पर कब्जा कर लेंगे और इन्हें किराया नहीं देना होगा।
इसके बाद जब बीर सिंह अपनी बाइक लेकर मंगाली चौकी पुलिस से मदद लेने जा रहे थे, तो आरोपी अमरदीप को स्कूल की वैन में डालकर उसे हिसार के एक निजी अस्पताल ले गए और उसे एक्सीडेंट केस बताकर दाखिल करवा दिया। इसके बाद आरोपी अस्पताल से फरार हो गए। बीर सिंह ने बाद में अमरदीप के परिजनों को घटना की जानकारी दी और स्वयं इलाज के लिए जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें