फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: भाई को लोहे की राॅड व बिंडो से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी आदमपुर। खेत के रास्ते को लेकर दो भाइयों में कहासुनी हो गई। इसके बाद एक भाई ने दूसरे पर लोहे की रॉड व बिंडो से हमला कर दिया।घायल को आदमपुर के नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां से उसे अगोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में 40 वर्षीय विष्णु ने बताया कि गांव कुतियावाली निवासी इंद्र सिंह से उसने 12 एकड़ जमीन ठेके पर ले रखी है। 24 अक्तूबर को उसने खेत में पानी लगाने के लिए ट्यूब वाली पाइप इसी रास्ते के किनारे पर बिछा रखी थी। इसी दौरान उसके ताऊ का बेटा भूपसिंह ट्रैक्टर लेकर आया। उसके रोकने पर भूपसिंह गुस्सा हो गया और ट्रैक्टर को ट्यूब के ऊपर से ले गया, जिससे पानी की पाइप फट गई। 25 अक्तूबर को भूपसिंह दलीप, साधु, महेंद्र, ओमप्रकाश व 3-4 अन्य लोगों के साथ खेत में आया और लोहे की राॅड व बिंडो से हमला कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें