फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: दो होटलों में देह व्यापार का भंडाफोड़, 18 महिलाएं रेस्क्यू, पुलिस ने होटल संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी की दर्ज

विज्ञापन
विद्युत नगर के एक होटल से रेस्क्यू की गईं महिलाएं। 
विज्ञापन
हिसार। पुलिस ने विद्युत नगर क्षेत्र के दो होटलों में चल रहे कथित देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए सोमवार को 18 महिलाओं को रेस्क्यू किया है। पुलिस ने दोनों होटलों के संचालकों और प्रबंधकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता मदनलाल ने बताया कि सूचना मिली थी कि विद्युत नगर स्थित होटल बलिश और ए-टू-जेड होटल में अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना के आधार पर डीएसपी महिला सुरक्षा प्रिया शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों होटलों में छापा मारा। पुलिस के पहुंचते ही एक होटल का मैनेजर काउंटर छोड़कर भागने लगा जिसे मौके पर ही पकड़ लिया।
जांच के दौरान कमरों की तलाशी में कई युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले। सभी संबंधित लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया जबकि दोनों होटलों के मैनेजरों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार देह व्यापार के लिए महिलाओं को उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों से लाया जाता था। कार्रवाई के दौरान 18 महिलाओं को रेस्क्यू किया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने कहा कि यदि कोई होटल, गेस्ट हाउस या लॉज देह व्यापार अथवा अन्य अनैतिक गतिविधियों का अड्डा बनता है तो उसके संचालक, प्रबंधक और इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें