फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: औद्योगिक क्षेत्र की टूटी सड़कें और जलभराव, स्थानीय लोग परेशान

विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र में सड़क पर रखी ईंटे। 
विज्ञापन
हिसार। दिल्ली रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र की सड़कें बदहाल हैं। पहले यहां के स्थानीय निवासी गंदे पानी की समस्या झेलते रहे और अब टूटी सड़कें उनकी परेशानी का नया कारण बन गई हैं। क्षेत्रवासियों ने बताया कि यहां संपत्ति की कीमत करोड़ों में है, लेकिन स्वच्छ पेयजल, सार्वजनिक शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव इसे मलिन बस्ती जैसा बना देता है।
विज्ञापन

शहर के भीतरी हिस्से को दक्षिणी बाईपास से जोड़ने के लिए लोग इसी सड़क का प्रयोग करते हैं। सड़क पर जिंदल स्कूल से आगे नहर पार करने के लिए पुल भी बनाया गया है। बावजूद इसके अतिक्रमण के कारण सड़क कई जगह संकरी हो गई है।
औद्योगिक क्षेत्र में हर साल जलभराव होता है। जल निकासी की कमी और भारी वाहनों की आवाजाही के कारण करोड़ों रुपये खर्च कर बनाई जा रही सड़कें बनते ही टूट रही हैं। यहां सीसी मार्ग भी बनते ही क्षतिग्रस्त हो रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि भारी इस्पात के रीलनुमा बंडल, लोहे के गर्डर, एंगल, पत्ती, चौकोरा और स्टील पाइप लदे लंबे वाहन दिन-रात सड़क पर चलते हैं। इन वाहनों की लंबाई, भार वहन क्षमता और टायरों की संख्या सामान्य वाहनों से अधिक होने के कारण हर मोड़ पर जाम लग जाता है। कई बार छोटे वाहनों से 20 फीट तक लंबे पाइप ढोने के कारण हादसों की आशंका भी रहती है।
स्थानीय लोग यह भी बता रहे हैं कि क्षेत्र में जैविक और अजैविक कूड़ा खाली प्लॉटों में जलाया जा रहा है, जिससे वायु प्रदूषण बढ़ रहा है। विधिवत निस्तारण के अभाव में यह समस्या लगातार बढ़ती जा रही है।
औद्योगिक क्षेत्रवासी बोले
मैं लोहे की शीट से कनस्तर बनाता हूं। इस शीट को निर्धारित आकार में काटने के बाद मोड़कर चिपकाया जाता है। हमारी औद्योगिक इकाई में करीब 50 लोग प्रत्यक्ष और 200 लोग परोक्ष रूप से जुड़े हैं। इसके बावजूद सुविधाएं नाकाफी हैं।
- राधाकृष्ण।

यहां बरसात के दौरान दो माह तक गंदा पानी भरा रहा। इसका कारण सीवरलाइन चोक होना था। कई बार सीवर लाइन बैक मार जाती है। इससे सभी राहगीरों को परेशानी हुई। जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सुनवाई नहीं की।
- परमेश्वर।

औद्योगिक क्षेत्र की सड़क पर दिन-रात भारी वाहनों की आवाजाही लगी रहती है। कई छोटे वाहनों में लोहे की लंबी सामग्री ढोई जाती है। इससे हादसों की भी आशंका रहती है। सभी चालकों को वाहन की बॉडी तक ही माल भरना चाहिए।
- महेश भगत।

हर सरकार औद्योगिक क्षेत्र समेत आबादी में सुविधाएं उपलब्ध कराने का दावा करती है लेकिन हमारे कार्यक्षेत्र में सड़कों की खस्ता हालत मलिन बस्ती जैसी लगती है। क्षेत्रवासी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। यहां सुविधाएं बढ़ाई जानी चाहिए।
- विजेंद्र।

क्षेत्र में सरकार सड़कें तो कई बार बना रही है लेकिन हर बार टूटने से क्षेत्रवासी इनकी गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं। सभी चालकों को यातायात के नियमों का पालन करते हुए तय गति सीमा और भार वहन क्षमता में ही वाहन चलाने चाहिए।
- रवि शंकर


औद्योगिक क्षेत्र में जन स्वास्थ्य विभाग ने नई सीवर लाइन बिछाई है। इसलिए सड़क कार्य रोका गया था। अब सीवर लाइन बिछ चुकी है। सड़क बनाने के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। जल्द ही सड़क निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन


- जयवीर डूडी, एक्सईएन, नगर निगम, हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें