फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: अनाज मंडी में 1.47 करोड़ से टूटीं सड़कों और शेड की होगी मरम्मत

Sat, 07 Mar 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। अनाज मंडी में सरसों और गेहूं की सरकारी खरीद शुरू होने से पहले टूटीं सड़कों और शेड की मरम्मत की जाएगी। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड इस कार्य पर 1.47 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अगले सप्ताह फर्म का चयन कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

मंडी के रोड पर जगह-जगह गड्ढे हैं जिससे अनाज से भरे वाहन चालकों को चलने में कठिनाई होती है। मंडी की आंतरिक सड़कें पूरी तरह से टूट चुकी हैं। इस पर अनाज मंडी एसोसिएशन ने बोर्ड को पत्र लिखकर समस्या और सुधार की मांग की थी।
योजना के तहत मंडी और शेड के आस-पास की सड़कें भी मरम्मत की जाएंगी। करीब पांच किलोमीटर लंबी तारकोल की सड़क बनाई जाएगी। सड़कें दुरुस्त होने के बाद ट्रैक्टर और ट्रकों की आवाजाही सुगम होगी जिससे अनाज का उठान समय पर सुनिश्चित किया जा सकेगा।
विज्ञापन


अन्य मरम्मत कार्य भी होंगे
सड़क के अलावा इस बजट से शेड की मरम्मत भी की जाएगी। वहीं बोर्ड की तरफ से स्ट्रीट लाइटों का रखरखाव भी करवाया जा रहा है ताकि फसकी सीजन में रात के समय किसानों व मजदूरों को समस्या न हो।

विवादों में रहा था पैच वर्क
सितंबर महीने में सड़क पर पैच वर्क किया गया था। इस दौरान किसानों ने काम रुकवाया था। किसानों का कहना था कि रेत पर ही तारकोल की लेयर बिछा दी गई थी। जिसके बाद बोर्ड ने मरम्मत का कार्य किया था। अब तारकोल की नई लेयर बिछेगी।
:::::::::::::

हमारा प्रयास है कि फसल खरीद से पहले मंडी में सड़कों की मरम्मत की जाए। इसके लिए टेंडर लगा दिया है।- आनंद कुमार, एक्सईएन, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें