फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एडीजीपी ऑफिस के पास 2 दुकानों के ताले तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। चोरों ने शुक्रवार रात को फव्वारा चौक पर एडीजीपी ऑफिस के पास दो दुकानों के ताले तोड़े। एक दुकान से सामान चोरी कर लिया। दूसरी दुकान में उनके हाथ कुछ नहीं लगा। चोर दुकान का सामने के हिस्से का शीशा तोड़ गए। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

चोरों ने फव्वारा चौक के पास स्थित तरुण जूस कॉर्नर दुकान के ताले तोड़ डाले। दुकान संचालक बड़वाली ढाणी निवासी रमेश कुमार ने बताया कि वह शुक्रवार रात को करीब 9.30 बजे शटर को ताला लगाकर घर गया था। वह शनिवार को सुबह करीब 11 बजे दुकान पर आए तो शटर पर लगा ताला टूटा मिला। अंदर जाकर सामान जांचा तो एक एलईडी, एक पुराना मोबाइल और करीब 30 हजार रुपये की सिगरेट गायब मिली। उन्होंने बताया कि पास के एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में करीब डेढ़ बजे 2 नकाबपोश नजर आए हैं। उसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।
पुलिस कर्मियों ने शिकायत मिलने पर मौके का मुआयना किया। चोरों ने बाद में दुकान के पास ही स्थित सपरा कोल्ड ड्रिंक दुकान के शटर का ताला तोड़कर फ्रेम का शीशा तोड़ा। चोरों ने अंदर घुसकर काउंटर के दराज और दुकान की बारीकी से तलाशी ली। दुकान संचालक डोगरान मोहल्ला निवासी सतपाल ने बताया कि वह शनिवार को सुबह 9 बजे आया तो शटर का ताला गायब पाया और गेट का शीशा टूटा मिला। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

घर से गहने व नकदी ले गए चोर : बाढड़ा। गांव जगरामबास स्थित एक घर में चोरों ने गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित रविंद्र ने बाढड़ा पुलिस थाने में चोरी की शिकायत दी है। इसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत रविंद्र ने बताया कि उनके दो बेटे हैं। दोनों विवाहित हैं। उनका एक बेटा कैथल में बैंक मैनेजर है। वह कभी-कभार ही घर आता है।
22 जनवरी की रात वह और उनकी पत्नी मंजू दोनों घर पर सोए हुए थे। इसी दौरान रात करीब 9 बजे किसी व्यक्ति के घर में घुसने की आवाज आई। कुछ देर बाद उनकी पत्नी लघुशंका के चलते बाहर आईं और फिर अंदर आकर सो गईं। पड़ोस में डीजे की आवाज तेज थी तो चोरी के दौरान आवाज नहीं सुनीं। सुबह करीब 6 बजे जब उठे तो उन्हें स्टोर रूम का दरवाजा खुला मिला। बाद में उन्होंने अंदर जाकर देखा तो सूटकेस व अलमारी का सामान बिखरा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें