फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: दो युवकों में कहासुनी के बाद चले ईंट-पत्थर, 3 लोग घायल

Wed, 08 Jul 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। कुंचिया बस्ती में मंगलवार रात को दो युवकों में कहासुनी हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने मामला शांत करवा दिया लेकिन बाद में दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर चलने शुरू हो गए। यह देखकर आसपास के लोग घबरा गए और अपने घरों में घुस गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आरोपी वहां से भाग गए। इस घटनाक्रम में तीन लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कुंचिया बस्ती में रात करीब 9 बजे पुरानी सब्जी मंडी चौक पर दो युवकों में किसी बात पर कहासुनी हो गई। उस समय मौके पर मौजूद लोगों ने मामले को ज्यादा बढ़ने से रोक दिया। इसके बाद दोनों युवक अपने-अपने घर चले गए। अचानक ही दोनों तरफ से ईंट-पत्थर और कांच की बोतलें भी फेंकी जाने लगी। करीब आधे घंटे तक यही माहौल रहा। इस दौरान आने-जाने वाले लोगों ने भी अपना रास्ता बदल लिया।
सूचना पाकर डायल 112 के अलावा पुरानी सब्जी मंडी चौकी का स्टाफ भी मौके पर पहुंचा लेकिन तब तक मामला शांत हो चुका था। चौकी प्रभारी कुलदीप ने बताया कि झगड़े की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। दो से तीन लोगों को मामूली चोटें आई हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें