हिसार। चेन्नई में चल रहे फेडरेशन कप में बॉक्सर रितु कालीरामण ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर दिया है। 60-65 किलोग्राम भारवर्ग में खेल रहीं रितु ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में रेलवे की मीनाक्षी को 5-0 से हराया है। अब रितु का सेमीफाइनल मुकाबला रविवार को होगा।
यूनिवर्सल एकेडमी के कोच राजेश श्योराण ने बताया कि इस चैंपियनशिप में स्वर्ण या फिर रजत पदक आने पर इंडिया कैंप में चयन किया जाएगा। मूलरूप से गांव देवां की रहने वाली रितु किसान परिवार से हैं। चार साल पहले रितु ने खेल कोटे से पंचकूला में आईटीबीपी में नौकरी मिली है। वह राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक अपने नाम कर चुकी हैं।
बॉक्सर रितु ने 9 साल पहले बॉक्सिंग से अपने कॅरिअर की शुरुआत की थी। रितु बताती हैं कि नौकरी के साथ उन्होंने बॉक्सिंग जारी रखी। संवाद