फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: भीषण गर्मी में परिंदों के लिए संजीवनी बने सकोरे

Fri, 02 May 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
सिवानी मंडी। श्री कृष्ण प्रणामी पब्लिक स्कूल परिसर में परिंदों की प्यास बुझाने के लिए पानी के स
विज्ञापन
सिवानी मंडी। श्री कृष्ण प्रणामी पब्लिक स्कूल परिसर में परिंदों की प्यास बुझाने के लिए सकोरे रखवाए गए हैं। इसके अलावा मॉडल संस्कृत स्कूल और शहर के अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी ये सकोरे लगाए गए हैं ताकि गर्मी के मौसम में किसी भी बेजुबान को पानी की कमी के कारण कोई हानि न हो। नगर पालिका चेयरपर्सन वंदना राजेश केडिया के दिशा-निर्देशन में यह अभियान शुरू किया गया, जिसमें नितिन गोयल और राकेश सोनी का विशेष सहयोग रहा। केडिया ने कहा कि जीव मात्र की सेवा ही सच्चा धर्म है।
विज्ञापन

विद्यालय प्रधानाचार्य सुनील शर्मा ने इस पहल की सराहना करते हुए चेयरपर्सन वंदना केडिया, चेयरमैन राजेश केडिया, नितिन गोयल और राकेश सोनी का धन्यवाद व्यक्त किया। इस दौरान विद्यालय उप-प्रधानाचार्य सुनील कुमार, एनसीसी अधिकारी पवन जांगड़ा, प्रशासनिक अधिकारी सेवानिवृत्त सूबेदार संजय सिंह, डॉ. संदीप सिहाग, आंचल केडिया व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें