फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: डबल रेलवे फाटक पर बनेगा धनुष के आकार का आरओबी, जल्द मांगी ड्राइंग

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर के डबल रेलवे फाटक (तेल डिपो रेलवे फाटक) पर प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) भी धनुष आकार गर्डर तकनीक (बो स्टि्रंग गर्डर टेक्नीक) से बनाया जाएगा। रेलवे ने बीएंडआर को जीएडी (जनरल अरेंजमेंट ड्राइंग) में बदलाव करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बीएंडआर ने पिलर आधारित डिजाइन तैयार कर रेलवे को मंजूरी के लिए भेजा था। मगर अब रेलवे ने जीएडी को वापस बीएंडआर को लौटा दिया है और धनुष आकार के मुताबिक ड्राइंग तैयार कर भेजने को कहा है।
बता दें कि डबल रेलवे फाटक पर काफी समय से आरओबी बनाने की मांग की जा रही है। हालांकि यहां आरओबी बनाया जाए या आरयूबी बनाया जाए, इसे लेकर काफी संशय बना रहा है। कभी अधिकारी इस पर आरओबी बनाने की बात कहते रहे, तो कभी आरयूबी की। आखिरकार इस फाटक पर आरओबी ही फाइनल किया गया।
विज्ञापन

अधिकारियों की मानें तो उनकी तरफ से तैयार की गई जीएडी में रेलवे ट्रैक वाले हिस्से में पिलर ही प्रस्तावित किए गए थे। मगर रेलवे के अधिकारियों ने इस पर आपत्ति जता दी और कहा कि रेलवे ट्रैक वाले हिस्से में पिलर कि बजाय धनुष आकार का डिजाइन बनाया जाए। अधिकारियों की मानें तो यह हिस्सा करीब 115 मीटर लंबा है। जीएडी दोबारा से करवानी पड़ेगी मंजूर आरओबी की ड्राइंग को बीएंडआर मुख्यालय से मंजूरी मिलने के बाद रेलवे को भेजा गया है। चूंकि अब जीएडी में बड़ा बदलाव किया जाएगा, तो इसे फिर से मुख्यालय से मंजूर करवाना पड़ेगा। इसके बाद ही इसे रेलवे को फिर से भेजा जाएगा। इसमें थोड़ा समय लगने की संभावना है। रेलवे से जीएडी मंजूर होने के बाद भी इसका एस्टीमेट तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें