फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किताबें मिलीं न चले टैबलेट, बच्चे कैसे होंगे हाईटेक

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सरकारी स्कूलों में एक जून से ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू हो गया है। इस एक महीने की छुट्टियों में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में काफी मुश्किलें खड़ी होंगी। पहली से 8वीं कक्षा के विद्यार्थियों को सरकार की ओर से निशुल्क मिलने वाली पुस्तकें अभी तक नहीं मिल पाई हैं। वहीं शिक्षा को हाईटेक बनाने के लिए 10वीं व 12वीं कक्षा के सभी विद्यार्थियों को टैबलेट नहीं मिले हैं। जिन छात्राओं को टैबलेट मिल चुके हैं उनके सिम एक्टिवेट नहीं हुए हैं, ऐसे में कैसे होगी पढ़ाई यह बड़ा सवाल है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों का डाटा मिस मैच हो रहा है। ऐसे में अभी टैब वितरण का कार्य बीच में ही रोक दिया है। शिक्षा निदेशालय ने दावा किया था कि गर्मी की छुट्टियों के दौरान 10वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को टैब के माध्यम से ऑनलाइन पढ़ाया जाएगा। फिलहाल हालात यह है कि टैबलेट के बिना 10वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थी ऑनलाइन नहीं पढ़ सकेंगे, इधर पुस्तकों के बगैर पहली से 8वीं कक्षा के विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होगी।
जून से पहले बांटने से 26385 विद्यार्थियों को टैबलेट, बांटे सिर्फ 1488
गर्मी की छुट्टियों से पहले शिक्षा विभाग को जिले में 26385 विद्यार्थियों को टैबलेट बांटने थे। मई के पहले सप्ताह में शिक्षा विभाग ने पहले चरण में 10वीं व 12वीं कक्षा की 1488 छात्राओं को टैबलेट दिए गए थे। इनमें सबसे ज्यादा बरवाला ब्लॉक की 368 छात्राओं को टैब दिए थे और सबसे कम आदमपुर ब्लॉक में सिर्फ 54 छात्राओं को टैब दिए गए हैं। खंड आदमपुर में 54, अग्रोहा में 139, बरवाला में 368, हांसी-1 में 76, हांसी-2 में 112, हिसार-2 में 188, नारनौंद में 145 तथा उकलाना में 84 विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए थे।
विज्ञापन

कहां कितने विद्यार्थियों व शिक्षकों को मिलने हैं टैबलेट
ब्लॉक विद्यार्थी शिक्षक कुल
अग्रोहा 1719 133 1852
बास 1537 122 1659
हिसार प्रथम 5819 312 6131
आदमपुर 2259 155 2414
बरवाला 3824 243 4067
नारनौंद 2297 159 2456
हांसी प्रथम 3992 257 4249
हिसार द्वितीय 2873 233 3106
उकलाना 2065 127 2192
10वीं व 12वीं कक्षा के सभी विद्यार्थियों को अभी तक टैबलेट नहीं मिले हैं। जिनको टैब मिल चुके हैं उनमें ज्यादातर विद्यार्थियों के सिम एक्टिवेट नहीं हुए हैं। कई विद्यार्थियों का डाटा का सही मिलान नहीं हो रहा है। 1 जून से ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू हो गया है। ऐसे में शिक्षकों ने जो कुछ कक्षा में पढ़ाया है उसी के अंदर से छुट्टियों के लिए होमवर्क दिया है। - कुलदीप सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें