फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी से उड़ाए 3.40 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
 बैंक में रुपये जमा करवाने जा रहे एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक की गाड़ी से 3.40 लाख रुपये चोरी हो गए। सेक्टर 16-17 में नहर पर दो बाइक सवार युवकों ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


ट्रांसपोर्ट मालिक पेशाब करने के लिए नीचे उतरे, लेकिन गाड़ी लॉक नहीं की। बस इतनी सी लापरवाही और चंद सेकेंड के अंदर युवक पॉलीथिन में लिपटे साढ़े तीन लाख रुपये लेकर फुर्र हो गए।

 गाड़ी चालक ने मामले की सूचना तुरंत कैमरी रोड नाके पर खड़े पुलिस कर्मचारियों को दी। इसके बाद वह सिविल लाइन थाने पहुंचा। पुलिस ने तुरंत शहर में नाकाबंदी करवा दी। एसपी के स्पेशल स्टाफ ने मौके पर पहुंचकर घटना का मुआयना किया।
विज्ञापन



ट्रांसपोर्ट कंपनी मालिक दाहिमा निवासी जगजीत सिंह ने बताया कि उसकी दो ट्रांसपोर्ट कंपनी श्री गणेश और एलआरसी कैंट पर है। वह घर से 3 लाख 40 हजार रुपये लेकर बैंक में जा रहा था।

 उसने पेमेंट गाड़ी में गियर बॉक्स के पास पॉलीथिन में लपेटकर रखी हुई थी। उसे पहले कोर्ट पहुंचना था, इसलिए गाड़ी सेक्टर 16-17 नहर से होते हुए जा रहा था। कोर्ट में उसे बोक्रर के 20 हजार रुपये देकर ओबीसी बैंक में जमा करवाने थे। बीच रास्ते में वह टायलेट करने उतर गया।

गाड़ी लॉक नहीं की। गाड़ी से कुछ दूरी पर दो बाइक सवार खड़े थे। जैसे ही वह टायलेट करने लगा तो इनमें से एक युवक ने गाड़ी खोली और पॉलीथिन में रखे रुपये लेकर फरार हो गए।

जगजीत सिंह ने मामले की सूचना पहले कैमरी रोड नाके पर दी। उसने कुछ दूरी तक गाड़ी भी बाइक सवारों के पीछे दौड़ाई, लेकिन ट्रैफिक के कारण संभव नहीं हो पाया।

 कैमरी रोड नहर नाके पर खड़े पुलिस कर्मचारी ने ट्रांसपोर्ट मालिक को तुरंत सिविल लाइन थाना पहुंचकर वीटी करवाने की बात कही। मालिक तुरंत थाने पहुंचा और उसने मामले की सूचना दी।

जिसके बाद पूरे शहर में नाकाबंदी कर दी गई। सूचना मिलते ही एसपी का स्पेशल स्टाफ मौके पर पहुंचा। उन्होंने घटनास्थल का दौरा किया। सिविल लाइन पुलिस ने जगजीत की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें