फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक फंगस : अग्रोहा मेडिकल में 14 ऑपरेशन, एक मरीज का जबड़ा निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले में ब्लैक फंगस के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। वीरवार को एक मरीज की मौत और पांच नए मरीज मिलने की पुष्टि हुई। वहीं, अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में वीरवार का ओरल सर्जन एवं नेत्र रोग विभागों सहित अन्य टीमों ने 14 मरीजों के ऑपरेशन किए। इस दौरान एक मरीज का जबड़ा निकालना पड़ा। वहीं, आंखों के पांच व नाक के चार ऑपरेशन किए गए। अस्पताल के म्यूकर माइकोसिस वार्ड में फिलहाल 76 मरीज दाखिल हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में रोजाना 10 से 12 ब्लैक फंगस के मरीजों के ऑपरेशन हो रहे हैं। अस्पताल में दाखिल हर मरीज का ऑपरेशन हो चुका है। फिर भी मरीजों में फंगस नहीं रुक रही है। चिकित्सकों को एक मरीज के दो से तीन बार ऑपरेशन करने पड़ रहे हैं। इन दिनों अस्पताल में रोजाना 5 से 8 नए मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं, जबकि पहले 15 मरीज तक आ रहे थे। वीरवार को सरकार की ओर से 152 लाइपोसोनल के एंफोटेरेसिन इंजेक्शन पहुंचे। ब्लैक फंगस के अब तक 60 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं।
वीरवार को चार मरीजों के जबड़ों के ऑपरेशन किए गए जबकि एक मरीज का जबड़ा निकालना पड़ा। वीरवार को म्यूकर माइकोसिस के पांच नए मरीज दाखिल किए, वहीं एक मरीज की मौत हुई है। तीन मरीजों को छुट्टी देकर घर भेजा गया। - डॉ. अनूप ग्रोवर, प्रोफेसर, दंत विभाग, मेडिकल कॉलेज अग्रोहा
विज्ञापन

कोरोना : दो संक्रमितों की मौत, 10 नए रोगी
हिसार। जिले में वीरवार को कोरोना संक्रमण से दो मरीजों की मौत और 10 नए रोगी मिलने की पुष्टि हुई। इसके अलावा 46 मरीजों ने कोरोना को मात दी। फिलहाल 218 सक्रिय मरीज हैं। जिले में अब तक संक्रमितों का आंकड़ा 53824 और ठीक होने वालों की संख्या 52528 पहुंच चुकी है। वहीं, 1078 की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें