फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार से भाजपा नेता तरुण जैन बोले: डॉ. कमल गुप्ता डम्मी नेता और सबसे विफल विधायक, इस बार नहीं बचेगी जमानत

Thu, 05 Sep 2024 03:14 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

हिसार से भाजपा की टिकट कटने के बाद जिला उपाध्यक्ष तरुण जैन ने कहा कि पिछले दस वर्षों से हिसार के विधायक व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता के कारण आज हिसार की बदहाली है। उन्होंने काम कराने की बजाए अपेक्षा हमेशा राजनीतिक रोटियां सेकने का काम किया है।
विज्ञापन
हिसार से भाजपा जिला उपाध्यक्ष तरुण जैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार से भाजपा जिला उपाध्यक्ष तरुण जैन से पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा कर हिसार विधानसभा से डॉ. कमल गुप्ता के सामने चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि हिसार की जनता के फैसले को सिर-माथे रखते हुए उन्होंने चुनाव लड़ने का निर्णय लिया। मीडिया से बातचीत में कहा कि डॉ. कमल गुप्ता हरियाणा का सबसे विफल विधायक है। इस चुनाव में वे अपनी जमानत भी नहीं बचा पाएंगे। डॉ. कमल गुप्ता तो डम्मी नेता हैं, जिनकी न कोई विजन है और न ही समस्याओं के समाधान की इच्छाशक्ति है।

विज्ञापन


पिछले दस वर्षों से हिसार के विधायक व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता के कारण आज हिसार की बदहाली है। उन्होंने काम कराने की बजाए अपेक्षा हमेशा राजनीतिक रोटियां सेकने का काम किया है। विधायक डॉ. कमल गुप्ता ने सीवर व्यवस्था की समस्या, बारिश के बाद जलभराव को कभी गंभीरता से नहीं लिया। हमेशा इस समस्या को ही दरकिनार कर दिया गया। यहां की टूटी-फूटी और गड्ढों से युक्त सडकों पर चलते हुए वास्तविकता का एहसास किया जा सकता है।

जनता सोशल मीडिया पर विधायक के विकास का खूब मजाक उड़ा रही है। लोग बेसहारा गोवंश के कारण त्रस्त हैं लेकिन जब कोई नागरिक इस मुद्दे पर मंत्री डॉ. कमल गुप्ता से बात करता है। प्रोपर्टी आईडी की समस्या से हिसार का हर निवासी जूझ रहा है। इसके विपरित मंत्री प्रापर्टी आईडी का काम करने वाली कंपनी की तारीफ करते रहते हैं। नागरिक अस्पताल की खस्ता हालत किसी से छिपी नहीं है। बारिश के दिनों में तो यहां स्वीमिंग पुल बन जाता है। हिसार की जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने, समस्याओं के त्वरित निदान और शहर के समुचित विकास के लिए वे विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें