फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता प्रेम वर्मा के बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेता प्रेम वर्मा के बेटे की बुधवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। सड़क हादसा भिवानी रोड पर बवानी खेड़ा के पास हुआ। बाइक पर सवार होकर युवक हांसी की तरफ आ रहा था, इसी दौरान रास्ते में अचानक सड़क के बीच आए पशु से बाइक टकरा गई। हादसे में घायल युवक को राहगीरों ने हिसार के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

भाजपा मंडल प्रधान अशोक ढालिया ने बताया कि प्रेम वर्मा का 24 वर्षीय बेटा सुमित बवानी खेड़ा में पॉलीटेक्निक कॉलेज में पढ़ाई करता था और परीक्षा देकर वापस आ रहा था। बुधवार को प्रेम वर्मा भी चंडीगढ़ में थे और हादसे की सूचना मिलते ही हिसार के विधायक कमल गुप्ता, हांसी के विधायक विनोद भयाना, महामंत्री धर्मवीर रतेरिया, जगदीश भाटिया सहित अन्य नेता अस्पताल में पहुंचे। ढालिया ने बताया कि शव के दाह संस्कार की रस्म खरड़ चुंगी पर स्थित श्मशान घाट में वीरवार सुबह 11 बजे की जाएगी। शहर की सामाजिक संस्थाओं ने भी घटना पर शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें