फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1540 लाभार्थियों ने करवाया टीकाकरण, आज फिर से चलेगा मेघा ड्राइव अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बुधवार को 1540 लाभार्थियों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने 56 बूथ बनाए थे, जिनमें 32 सरकारी तो बाकी निजी अस्पताल शामिल हैं। बुधवार को विभाग ने बच्चों एवं महिलाओं के सामान्य टीकाकरण की स्वास्थ्य सेवाएं जारी रखी। इसके सहयोग के लिए विभाग ने फील्ड की आशा वर्कर एवं एएनएम की ड्यूटी लगाई गई थी, क्योंकि उनको अपने क्षेत्र की पूरी जानकारी होती है कि किनको टीका लगा है, किनको नहीं। ऐसे में उनको शेड्यूल के मुताबिक बुधवार को ही बुलाया गया। इसके चलते विभाग ने अन्य दिनों की अपेक्षा काफी कम बूथ बनाए। फिर भी बुधवार को अच्छा टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा वीरवार को फिर से मेगा ड्राइव अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत करीब 80 बूथ बनाए जाएंगे, जहां पर टीकाकरण किया जाएगा। अब तक विभाग की ओर से 67913 लाभार्थियों को वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। इनमें सबसे ज्यादा 60 वर्ष से अधिक उम्र के लाभार्थियों ने टीकाकरण करवाया है, जो अब तक 38447 टीकाकरण करवा चुके हैं।
बुधवार को 1540 लाभार्थियों ने टीकाकरण करवाया है। वीरवार से हमारी तरफ से मेगा ड्राइव अभियान चलाया जाएगा और 80 बूथों पर टीकाकरण किया जाएगा। -डॉ. जितेंद्र शर्मा, डिप्टी सीएमओ, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें