फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar: भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई ने निभाई पिता की परंपरा, राम-रमी पर समर्थकों को खिलाए लड्डू

Tue, 14 Nov 2023 12:12 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई ने समर्थकों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि राजस्थान में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में लौट रही है। राजस्थान चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के लिए उनका प्रचार अभियान जारी है। मंगलवार 14 को भादरा, कर्णपुरा में जनसंपर्क करेंगे।
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के चुनाव सह प्रभारी कुलदीप बिश्नोई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के चुनाव सह प्रभारी कुलदीप बिश्नोई, आदमपुर विधायक भव्य बिश्नोई, पूर्व विधायक रेनुका बिश्नोई ने राम रमी के अवसर पर सोमवार को अनाज मंडी स्थित अपने पैतृक आवास पर राम-राम की। कुलदीप बिश्नोई ने अपने पिता पूर्व सीएम चौधरी भजनलाल की तरह दुकान के बाहर बैठकर अपने दोस्तों, सहयोगियों, समर्थकों, कार्यकर्ताओं काे लड्डू बांटे। उन्होंने कहा कि पीढ़ियों के हमारे पारिवारिक रिश्ते की अटूट गांठ का आधार ही ये अपनापन है।

विज्ञापन


समर्थकों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि राजस्थान में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में लौट रही है। राजस्थान चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के लिए उनका प्रचार अभियान जारी है। मंगलवार 14 को भादरा, कर्णपुरा में जनसंपर्क करेंगे। 15 को गंगानगर जिले में रिडमलसर, रायसिंह के डाबला, 16 नवंबर को अनूपगढ़ तथा उसके बाद बाडमेर तथा जोधपुर जिले में जनसंपर्क कार्यक्रम हैं।

भव्य बिश्नोई ने कहा कि चौ. भजनलाल परिवार की पीढिय़ों से चलती आ रही परंपरा को आगे बढ़ाते हुए दिवाली पर्व आदमपुरवासियों के बीच मनाता है। उन्होंने कहा कि आदमपुर में पिछले एक वर्ष में 400 करोड़ रुपये के विकास कार्य हुए हैं। काफी विकास कार्य प्रगति पर हैं। आदमपुर हलके में खालों के निर्माण के लिए भी सरकार ने अपनी पॉलिसी में बदलाव करके 49 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की है। नए बिजली कनेक्शन के नियमों में भी बदलाव करके आदमपुर को विशेष रूप से राहत प्रदान की है। ढ़ाणियों में भी बिजली कनेक्शन के लिए योजना बन चुकी है। गांव के तीन किलोमीटर के दायरे में बसी ढ़ाणियों में कनेक्शन दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें