फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने हरियाणा को 5.50 लाख करोड़ के कर्ज में डूबो दिया : हुड्डा

विज्ञापन
अग्रोहा में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का स्वागत करते  उकलाना विधायक नरेश सेलवाल व अन्य।
विज्ञापन
अग्रोहा। पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शनिवार को कहा कि भाजपा ने हरियाणा को 5.50 लाख करोड़ रुपये के कर्ज में डूबो दिया है। वह अग्रोहा में उकलाना विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस ब्लॉक स्तरीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


हुड्डा ने दावा किया कि 2005 से 2014 तक कांग्रेस सरकार ने प्रति व्यक्ति आय, निवेश, रोजगार, सरकारी नौकरियों, किसानों को फसलों का उचित मूल्य, खिलाड़ियों के सम्मान, बुजुर्गों के मान-सम्मान, महिलाओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था में हरियाणा को देश का नंबर वन राज्य बनाया था।

उन्होंने कहा कि 1966 से 2014 तक प्रदेश पर करीब 70 हजार करोड़ रुपये का कर्ज था जो भाजपा सरकार के दौरान बढ़कर 5.50 लाख करोड़ रुपये हो गया। उनके अनुसार, इस दौरान न मेट्रो का विस्तार हुआ, न नई रेलवे लाइन बिछी, न कोई बड़ा मेडिकल कॉलेज या शिक्षण संस्थान खुला। उन्होंने सरकार पर घोटालों के आरोप लगाते हुए पूछा कि इतनी बड़ी राशि कहां खर्च हुई।
विज्ञापन


हुड्डा ने किसानों, बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था के मुद्दे भी उठाए। उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के बजाय लागत बढ़ी और युवाओं को कौशल रोजगार निगम के माध्यम से 15 हजार रुपये की अस्थायी नौकरियों तक सीमित किया जा रहा है। मंच पर सांसद जय प्रकाश, विधायक नरेश सेलवाल, चंद्रप्रकाश, जस्सी पेटवाड़, पूर्व विधायक रामनिवास घोड़ेला, बजरंग गर्ग, प्रो. वीरेंद्र, प्रदीप बेनीवाल सहित जिला व ब्लॉक प्रधान और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें