फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: भाजपा ने पहली बार महिला को सौंपी जिला अध्यक्ष की कमान

विज्ञापन
आशा खेदड़
विज्ञापन
हिसार। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत करते हुए पहली बार महिला को जिला अध्यक्ष का पद सौंपा है। उकलाना विधानसभा से चुनाव लड़ चुकी आशा खेदड़ अब जिले की कमान संभालेंगी। वहीं, वर्तमान जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र सिंह को प्रदेश सचिव का जिम्मा सौंपा है। पूर्व जिला अध्यक्ष रह चुके सुरेंद्र पूनिया को प्रदेश महामंत्री का दायित्व देकर उनका कद बढ़ाया गया है। प्रदेश कार्यकारिणी में हिसार जिले की सुरेंद्र पूनिया व कैप्टन भूपेंद्र के साथ दोहरी भूमिका रहेगी। अब इस तिकड़ी के सामने जिले की सातों विधानसभा सीटें जिताने की चुनौती रहेगी।
विज्ञापन

चुनावी साल शुरू होते ही भाजपा ने संगठन पर फोकस किया है। जिले में महिलाओं की शक्ति को अपने साथ जोड़ने के लिए जिला अध्यक्ष का पद आशा खेदड़ को सौंपा गया है। आशा खेदड़ उकलाना विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने क अनुभव रखती हैं। उनके जिला अध्यक्ष बनने के बाद अब पार्टी युवाओं व महिलाओं में सबसे अधिक फोकस करेगी। आशा खेदड़ की पहचान सरल स्वभाव की नेता के तौर पर है। ऐसे में जमीनी स्तर पर काम कर पार्टी को मजबूत करेगी।
सुरेंद्र पूनिया दो बार बरवाला विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं। जिला अध्यक्ष के पद पर रहते हुए उन्होंने हर गांव से लेकर शहर के वार्ड तक सभी स्थानों पर अपने कार्यकर्ताओं को तवज्जो दी। कार्यकर्ताओं को जोड़ने में अहम भूमिका निभाई। जिला अध्यक्ष के तौर पर उनकी बेहद सफल पारी रही। पार्टी के साथ साथ संघ में भी उनकी मजबूत पैठ है। सभी बड़े व छोटे नेताओं को साथ लेकर चलने की कला में माहिर हैं। निवर्तमान जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र अब प्रदेश सचिव की भूमिका में रहेंगे। जिला स्तर पर काम करने के बाद अब उन्हें प्रदेश पर काम करने का मौका दिया गया है। तिकड़ी के सिर पर अब हिसार लोकसभा के साथ सभी 7 विधानसभा सीट जीत का दारोमदार है।
विज्ञापन


संगठन में सभी को साथ लेकर चलेंगे। अपने वरिष्ठों के अनुभव व युवा कार्यकर्ताओं के जोश को साथ लेकर आगे बढेंगे। लोकसभा व जिले की सभी 7 विधानसभा सीट जीतना पहला लक्ष्य है। जिसको लेकर अभी से जुट गए हैं। तीसरी बार प्रदेश में मनोहरलाल व केंद्र में मोदी सरकार बनाने के लिए काम करेंगे। - आशा रानी, जिला अध्यक्ष, भाजपा
-


पार्टी नेतृत्व की ओर से जताए गए भरोसे पर खरा उतरने की जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे। तीसरी बार मनोहर-मोदी सरकार को लेकर पूरी टीम को साथ लेकर काम करेंगे। युवाओं, महिलाओं, किसानों, गरीबों को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे। पूरा प्रबंधन कर संगठन को बढ़ाएंगे। जल्द ही कार्यकर्ताओं से मिलकर रणनीति बनाएंगे। - सुरेंद्र पूनिया, प्रदेश महामंत्री, भाजपा
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें