सिरसा। ऐलनाबाद के मुख्य स्टैंड की तरफ जा रहे एक व्यक्ति से बाइक सवार दो बदमाशों ने साढ़े 15 हजार रुपये छीन लिए। बदमाशों ने पहले व्यक्ति पर कागज निकालने के आरोप लगाए और बाद में जेब में हाथ डालकर नकदी निकाल ली। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है।
पुलिस को दी शिकायत में सिकंद्र राम, निवासी अभोली ने बताया कि वह शनिवार को अपने रिश्तेदार देसराज वासी फतेहगढ़ राजस्थान से 15,500 रुपये उधार लेकर आ रहा था। वह नोहर बस स्टाप ऐलनाबाद में बस से उतर गया और पैदल ही मुख्य बस स्टैंड के लिए जा रहा था। इसी दौरान पीछे से बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोक लिया और दस्तावेज निकालने के आरोप लगा दिए। ऐसे में पीछे बैठे युवक ने उसकी जेब में हाथ मार कर साढ़े 15 हजार की नकदी निकाल ली और वहां से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।