फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई : बेटियां फिर बनीं सिरमौर

विज्ञापन
बेहतर परीक्षा परिणाम आने पर हिसार डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की छात्रा को उठाकर खुशी मनाते विद्या? - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शुक्रवार को 10वीं व 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। हिसार जिले में 12वीं कक्षा का परिणाम करीब 98 प्रतिशत व 10वीं कक्षा परिणाम 97 प्रतिशत रहा। दोनों ही कक्षाओं में बेटियों ने फिर बाजी मारी। हिसार के केएल आर्य डीएवी स्कूल की 10वीं कक्षा की छात्रा कल्पना ने 99.2 प्रतिशत अंक हासिल किए।
विज्ञापन

जिले में सीबीएसई के 109 स्कूल हैं। 10वीं व 12वीं कक्षा के 12918 विद्यार्थियों ने 2021-22 की परीक्षा दी थी। जिनमें दसवीं कक्षा के 7384 विद्यार्थी व 12वीं कक्षा के 5533 विद्यार्थी शामिल थे। सीबीएसई ने कोरोना संक्रमण के चलते सेशन 2021-22 की दसवीं-बारहवीं की परीक्षाएं दो टर्म में आयोजित करवाई थीद्घ प्रथम टर्म की ऑनलाइन परीक्षाएं नवंबर-दिसंबर में हुई जबकि द्वितीय टर्म की परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में अप्रैल-मई में हुुई थी। परीक्षा में केएलआर्य डीएवी पब्लिक स्कूल की छात्रा कल्पना नैन ने दसवीं में 99.2 प्रतिशत अंक लेकर परचम फहराया है। शिवम ने 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। वहीं इसी स्कूल की पलक ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। डीपीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल की 12वीं की छात्रा तारिका ने कला संकाय में 97.8 प्रतिशत अंक, विज्ञान संकाय में शिक्षा ने 94.6 प्रतिशत अंक और कॉमर्स संकाय में टीना ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। ये सभी विद्यार्थी अपने-अपने स्कूलों में टॉप रहे हैं।
10वीं व 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम काफी बेहतर आया है। 10वीं व 12वीं कक्षा के कुल 12918 विद्यार्थियों ने सेशन 2021-22 की परीक्षा दी थी। दसवीं कक्षा के 7384 विद्यार्थी व 12वीं कक्षा के 5533 विद्यार्थी शामिल थे। सभी उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इंदु शर्मा, कॉर्डिनेटर सीबीएसई बोर्ड स्कूल हिसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें