फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बाइक डिवाइडर से टकराई, सुरक्षाकर्मी की मौत, दो दोस्त घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सातरोड कलां गांव के पास सोमवार रात 10 बजे असंतुलित बाइक डिवाइडर से जा टकरा गई। हादसे में बाइक सवार पनिहारी निवासी 22 वर्षीय अमन की मौत हो गई। जबकि नवीन और विकास को मामूली चोटें आईं। सदर थाना पुलिस ने मंगलवार दोपहर को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को साैंप दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पनिहारी गांव का रहने वाला अमन शहर के औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में सुरक्षा कर्मी के पद पर कार्यरत था। अमन के दोस्त नवीन और विकास दूसरी फैक्टरी में काम करते हैं। सोमवार रात को तीनों बाइक पर सवार होकर खाना खाने के लिए सातरोड गांव के पास एक ढाबे पर गए थे। रात करीब 10 बजे तीनों बाइक पर फैक्टरी की तरफ जा रहे थे। बाइक अमन चला रहा था। इस दौरान अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक डिवाइडर से जा टकराई। अमन के सिर में गंभीर चोट लगी। उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें