फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीकानेर–सिवानी–सोनीपत ग्रीनफील्ड हाईवे बनेगा लोहारू क्षेत्र के विकास का नया द्वार : पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल

Wed, 08 Jul 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल
विज्ञापन
सिवानी मंडी। पूर्व कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि प्रस्तावित बीकानेर–सिवानी–सोनीपत ग्रीनफील्ड हाईवे राजस्थान और हरियाणा के बीच संपर्क को नई गति देने के साथ ही लोहारू क्षेत्र के आर्थिक, सामाजिक एवं औद्योगिक विकास का मजबूत आधार बनेगा। उन्होंने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र के किसानों, व्यापारियों, उद्योगों, युवाओं और आम नागरिकों के लिए विकास की नई संभावनाएं लेकर आएगी।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि इस ग्रीनफील्ड हाईवे का उद्देश्य राजस्थान के बीकानेर क्षेत्र को हरियाणा के सिवानी और आगे सोनीपत से जोड़ना है। इससे प्रदेश के पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों के बीच आवागमन तेज, सुरक्षित और सुगम होगा। माल परिवहन की लागत एवं समय में कमी आएगी, जिससे व्यापार और उद्योग को भी बड़ा लाभ मिलेगा।
उन्होंने बताया कि उपलब्ध परियोजना विवरण के अनुसार हाईवे राजस्थान के बीकानेर से शुरू होकर लूणकरणसर, सरदारशहर, तारानगर, राजगढ़ और सिद्धमुख क्षेत्र से होकर हरियाणा में प्रवेश करेगा। इसके बाद यह मार्ग सिवानी क्षेत्र से गुजरते हुए भिवानी जिले के विभिन्न हिस्सों को जोड़ते हुए सोनीपत जिले तक पहुंचेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा में सिवानी के आसपास झुंपा कलां, लीलस, बुधशेली, घंघाला, बिधवान, गुढ़ा, कालोद, सिवानी, धूलकोट सहित अनेक गांवों के निकट से इस मार्ग के गुजरने का प्रस्ताव है। आगे यह मार्ग सोनीपत जिले के गोहाना, पिनाना, रतनगढ़ आसपास के क्षेत्रों से जुड़ेगा जिससे इन क्षेत्रों को बेहतर सड़क संपर्क का लाभ मिलेगा।
जेपी दलाल ने कहा कि केंद्र एवं हरियाणा सरकार आधारभूत ढांचे के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही हैं। सड़क, रेल और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार विकसित भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विश्वास जताया कि बीकानेर–सिवानी–सोनीपत ग्रीनफील्ड हाईवे लोहारू क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर बदलेगा। भविष्य में यह क्षेत्र विकास की नई पहचान स्थापित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें