फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की राजनीति में बड़ा बदलाव: अब एक मंच पर आया भजनलाल, देवीलाल व जिंदल परिवार, हमेशा रहे राजनीतिक विरोधी

Fri, 29 Mar 2024 11:36 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

हरियाणा में लोकसभा चुनाव को लेकर बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। हिसार शहर की राजनीति में ओपी जिंदल व भजनलाल परिवार एक-दूसरे के विरोधी होते थे, वह अब एक मंच पर नजर आए हैं। वहीं, प्रदेश की राजनीति में भजनलाल-देवीलाल परिवार हमेशा राजनीतिक विरोधी रहा था।
विज्ञापन
भजनलाल, देवीलाल और जिंदल परिवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजनीति में कभी धुर विरोधी रहे भजनलाल, देवीलाल और ओपी जिंदल परिवार वीरवार को एक मंच पर नजर आए। हिसार लोकसभा से पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल के बेटे चौधरी रणजीत सिंह को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है। उनके चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के मौके पर पूर्व सीएम चौधरी भजनलाल के पोते एवं आदमपुर के विधायक भव्य बिश्नोई मंच पर उपस्थित रहे। प्रदेश की राजनीति में भजनलाल-देवीलाल परिवार हमेशा राजनीतिक विरोधी रहा था।

विज्ञापन


वहीं, हिसार शहर की राजनीति में ओपी जिंदल व भजनलाल परिवार एक-दूसरे के विरोधी थे। स्वर्गीय ओपी जिंदल की पत्नी पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल उसी मंच पर मौजूद रहीं। राजनीति परिवारों की यह नजदीकियां कितनी सफल रहेंगी, यह तो समय ही बताएगा। देवीलाल परिवार को दो हिस्से इनेलो व जजपा अपने अलग-अलग प्रत्याशी उतारेंगी। परिवारों के इस गठजोड़ का असर लोकसभा के बाद विधानसभा चुनाव में भी दिखेगा।

मंच पर नहीं दिखे अभिमन्यु-कुलदीप
भाजपा के कद्दावर नेता कैप्टन अभिमन्यु और हिसार से सांसद रह चुके कुलदीप बिश्नोई कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। हालांकि कुलदीप के विधायक पुत्र भव्य बिश्नोई न सिर्फ मौजूद रहे, वरन उन्होंने सावित्री जिंदल से आशीर्वाद भी लिए। कैप्टन अभिमन्यु भी इस सीट से टिकट के दावेदार थे। अभिमन्यु और कुलदीप का नहीं पहुंचना लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें