फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बाइक से टकराई तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राॅली, 7वीं के छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। आजाद नगर एरिया में वीरवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राॅली ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 7वीं कक्षा के छात्र दीक्षित की मौत हो गई। सूचना मिलने पर आजाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांधी बुत एरिया का रहने वाला 13 वर्षीय दीक्षित सातवीं कक्षा में पढ़ता था। बताया जा रहा है कि वह पड़ोस में रहने वाले प्रवीन के साथ बाइक पर किसी काम से गंगवा गांव की तरफ गए थे। आजाद नगर एरिया में पहुंचे तो ट्रैक्टर-ट्राॅली ने बाइक को टक्कर मार दी। जख्मी हालत में उसे नागरिक अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ट्रैक्टर-ट्राॅली और बाइक की टक्कर में युवक घायल, केस दर्ज

मंडी आदमपुर। गांव खारा बरवाला में ट्रैक्टर-ट्राॅली और बाइक की टक्कर में एक युवक घायल हो गया। आदमपुर पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायत में घायल आदमपुर इंदिरा काॅलोनी निवासी राहुल ने बताया कि गत रात वह मजदूरी के पैसे लेकर गांव सदलपुर से बाइक पर आ रहा था।
विज्ञापन

रास्ते में जब वह खारा बरवाला में एक कबाड़ी की दुकान के पास पहुंचा तो सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राॅली ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। अंधेरा होने के कारण चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घायल राहुल को आदमपुर के नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया, जहां चिकित्सकों ने अग्रोहा रेफर कर दिया। संवादमंडी आदमपुर। गांव खारा बरवाला में ट्रैक्टर-ट्राॅली और बाइक की टक्कर में एक युवक घायल हो गया। आदमपुर पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायत में घायल आदमपुर इंदिरा काॅलोनी निवासी राहुल ने बताया कि गत रात वह मजदूरी के पैसे लेकर गांव सदलपुर से बाइक पर आ रहा था। रास्ते में जब वह खारा बरवाला में एक कबाड़ी की दुकान के पास पहुंचा तो सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राॅली ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। अंधेरा होने के कारण चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घायल राहुल को आदमपुर के नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया, जहां चिकित्सकों ने अग्रोहा रेफर कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें