फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhavya-Pari Wedding: आदमपुर में खास मेहमानों का कढ़ी-चूरमा खिलाकर होगा स्वागत, किलानुमा बनाया शाही टेंट

Tue, 26 Dec 2023 11:44 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

आदमपुर विधायक भव्य बिश्नोई व परी बिश्नोई को आशीर्वाद देने के लिए हिसार की जनता मंगलवार को आदमपुर पहुंचेंगी। वीवीआईपी दौरे को लेकर अनाज मंडी को पूरी तरह से सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
भव्य बिश्नोई की शादी के लिए आयोजन स्थल पर जायजा लेने पहुंचे कुलदीप बिश्नोई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आदमपुर से भाजपा विधायक भव्य बिश्नोई के रिसेप्शन के लिए शाही दावत की तैयारी की गई है। किले के आकार में टेंट लगाया गया है। मंगलवार सुबह दस बजे से रात दस बजे तक शाही दावत चलेगी। 60 हलवाई पिछले दस दिनों से मिठाइयां तैयार करने में जुटे थे। सोमवार को 400 से अधिक कारीगर पहुंचे हैं। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत, सीएम मनोहरलाल, राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय सहित अन्य वीवीआईपी लोगों का आदमपुर की मशहूर देसी घी की जलेबी से स्वागत किया जाएगा। मेहमानों को कढ़ी, चूरमा, हलवा व बालूशाही भी खिलाई जाएगी।

विज्ञापन


घरों की छतों पर भी पुलिस तैनात
आदमपुर विधायक भव्य बिश्नोई व परी बिश्नोई को आशीर्वाद देने के लिए हिसार की जनता मंगलवार को आदमपुर पहुंचेंगी। कुलदीप बिश्नोई ने सोमवार शाम करीब 4 बजे पहुंचकर स्वयं कार्यक्रम स्थल का अवलोकन किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि बाहर से आने वाले किसी भी मेहमान को किसी प्रकार की कोई तकलीफ न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। पुलिस को सड़कों के साथ-साथ घरों की छत पर भी तैनात किया गया है। वीवीआईपी दौरे को लेकर अनाज मंडी को पूरी तरह से सुरक्षित किया गया है। आदमपुर में 12 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें