हिसार के भारत माता मंदिर में आयोजित श्री मद्भागवत कथा सुनते श्रद्धालु।
हिसार। समाजसेवी स्व. चौ. फतेहचंद, स्व. माता हरबंस कौर एवं स्व. विजय शर्मा की स्मृति में आयोजित भारत माता मंदिर की सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन मंगलवार को भागवत कथा के महत्व पर प्रकाश डाला। कथा में प्रवचन देते हुए कथा व्यास आचार्य पंडित कृष्ण शरण शास्त्री महाराज ने कहा कि भागवत कथा का अनुशरण करने से पूरे परिवार का कल्याण होता है। भागवत कथा हमें अंधेरे से उजाले की ओर ले जाती है और सही मार्ग पर चलने का रास्ता दिखाती है। वो लोग भाग्यशाली होते हैं जिन्हें भागवत कथा सुनने का मौका मिलता है। श्रीमद्भागवत कथा के बाद भक्तों ने मंदिर में स्थापित भारत माता, गंगा माता, गो माता के साथ-साथ दुर्गा माता, श्याम बाबा, राधा-कृष्ण, राम दरबार, लक्ष्मी नारायण, पंचमुखी हनुमान व सिद्धिविनायक गणेश के विग्रह के भी दर्शन किए। भारत माता मंदिर के संरक्षक अनिल महत्ता ने बताया कि 22 मार्च तक वृंदावन के प्रसिद्ध कथा व्यास आचार्य पंडित कृष्ण शरण शास्त्री महाराज प्रवचन देंगे।
प्राचीन श्री शीतला माता मंदिर में पांच दिवसीय शीतला सप्तमी मेला शुरू
हिसार। श्री शीतला माता चेरिटेबल ट्रस्ट मोहल्ला सैनियान की ओर से मंगलवार से मंदिर में शीतला सप्तमी मेला शुरू हुआ। मेले के पहले दिन मंगलवार को पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। इस इस अवसर पर महिलाओं ने सुहाली, मीठे चावल, पूड़े और शीतल जल से माता मंदिर में पूजा अर्चना की। सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालुओं का मंदिर में आना शुरू हो गया था। इस अवसर पर मुकेश सैनी, सुंदर सैनी, प्रधान रमेश, मनजीत वर्मा, नरेश, प्रदीप, राहुल, अमित आदि मंदिर में सेवाएं दे रहे हैं।