फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सावधान, अनजान वीडियो कॉल खतरे की घंटी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। साइबर अपराधी आए दिन ठगी के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। आजकल कुछ लोग युवतियों के पास कॉल कर बातचीत शुरू करते हैं। फिर वीडियो कॉल या अश्लील चेट भेजकर उन्हें ब्लैकमेल कर ठगी का शिकार बनाते हैं। साइबर थाना पुलिस में ऐसे कई केस सामने आ रहे हैं। इसलिए सावधान रहें, अनजान वीडियो कॉल का आना खतरे की घंटी है। ऐसी कॉल आपको हनीट्रैप के जाल में फंसा सकती है।
विज्ञापन


साइबर पुलिस थाना के हेड कांस्टेबल नरेश कुमार ने बताया कि साइबर अपराधी सोशल मीडिया के जरिये युवक और युवतियों के मोबाइल नंबर एकत्रित करते हैं। इसके बाद अपने मोबाइल फोन में दोनों नंबरों को सेव करते हैं फिर खुद ही उन नंबरों पर चेटिंग शुरू कर देते हैं। इसके बाद अश्लील चेट होती। काफी चेट करने के बाद साइबर अपराधी दोनों चेट का स्क्रीन शॉट लेकर युवती के नंबर पर भेजते हैं। इसके बाद उसे ब्लैकमेल करते हैं कि अग, खाते में रुपये नहीं डलवाए तो ये चेट सोशल मीडिया और परिजनों के पास वायरल कर दी जाएगी। शहर से चार-पांच मामले ऐसे आ चुके है। उन्होंने ऑनलाइन शिकायत दी है।
क्यूआर कोड भेजकर खाते कर रहे खाली
साइबर पुलिस थाना के हेड कांस्टेबल नरेश कुमार ने बताया कि पहले किसी के पास फोन आता था तो वह खुद को परिचित बताकर अकाउंट में पैसे डालने की बात कहता था। बहुत से लोग साइबर अपराधी के झांसे में आकर पैसे डाल देते थे जिससे पूरा अकाउंट खाली हो जाता था। अब साइबर अपराधियों ने नया रास्ता निकाला है। अब वो किसी के नंबर पर मैसेज भेजते हैं कि आपके अकाउंट में इतने रुपये जमा हो चुके हैं। उन्हें चेक करने के लिए क्यूआर कोड भेजते हैं और उस पर क्लिक करने को कहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें