फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुसाइड करने से पहले हेयर सैलून संचालक ने सोशल मीडिया पर डाला वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र में हेयर सैलून संचालक ने शनिवार को जहरीला पदार्थ निगल आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना मिलने के बाद डीएसपी रोहतास सिहाग, थाना प्रभारी प्रह्लाद राय व सीन ऑफ क्राइम ने मौके पर पहुंच कर जरूरी तथ्य जुटाए। इससे पहले मृतक 23 वर्षीय विकास निवासी चब्बरवाल ने शुक्रवार रात सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो अपलोड किए। इसमें उसने दो महिलाओं पर 90 हजार रुपये वसूलने के बावजूद और राशि मांगने के आरोप लगाए। पुलिस ने मृतक के भाई सीताराम के बयान पर आरोपी पूजा व सुमन के खिलाफ धारा 306 व 34 के तहत केस दर्ज कर लिया है। दोनों महिलाएं रिश्ते में देवरानी व जेठानी हैं।
विज्ञापन

आदमपुर के गांव चब्बरवाल निवासी सीता राम ने बताया कि उसका भाई विकास अविवाहित था। पिछले करीबन तीन साल से वह बरवाला के नजदीक के गांव नया गांव में रह रहा था। कुछ दिन पहले उसने बताया था कि बरवाला की दो औरतें उससे करीबन 90 हजार रुपये ले चुकी हैं और अभी भी परेशान कर रही हैं। उन्होंने परिवार का व्हाट्सअप ग्रुप बना रखा है। जब उसने फोन का व्हाट्सअप ग्रुप चेक किया तो उसमें एक वीडियो में उसका भाई पूजा व इसकी देवरानी सुमन पर परेशान होकर आत्महत्या करने की बात कह रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें