फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बीसीआई ने अधिवक्ता दलीप जाखड़ का निलंबन वापस लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। बार एसोसिएशन के आम चुनाव से जुड़ा विवाद अब समाप्त हो गया है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) की कार्यकारी समिति के चेयरमैन अपूर्व कुमार शर्मा ने अधिवक्ता दलीप जाखड़ का निलंबन वापस लेते हुए उनके खिलाफ चल रही कार्यवाही समाप्त कर दी है।
विज्ञापन

बीसीआई के आदेश में कहा गया है कि हिसार जिला बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न हो चुका है और इससे संबंधित विवाद लगभग समाप्त हो गया है। चुनाव में 75 प्रतिशत से अधिक अधिवक्ताओं ने मतदान किया था।
बीसीआई के आदेश के बाद हिसार बार एसोसिएशन ने आम सभा आयोजित कर दलीप जाखड़ को बधाई दी और मामले के समाधान के लिए बीसीआई का आभार जताया। आम सभा में प्रधान एडवोकेट प्रदीप सिंह बाजिया, सचिव एडवोकेट समीर सिहाग, उपप्रधान एडवोकेट राहुल सिंह, संयुक्त सचिव एडवोकेट साहिल मंदरेणा और कोषाध्यक्ष एडवोकेट आशा रानी बाल्यान सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ युवा और महिला अधिवक्ताओं ने भी बैठक में भाग लिया। पदाधिकारियों ने कहा कि आदेश से चुनाव संबंधी विवाद का समाधान हुआ है और अब बार का कामकाज सामान्य रूप से जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें