हिसार। पश्चिम रेलवे के मुम्बई सेंट्रल डिवीजन पर जलभराव के कारण हिसार व अन्य रूट पर चलने वाली अनेक ट्रेने प्रभावित हुई है। रेल मार्ग पर जलभराव के कारण ट्रेन संख्या 22915, बान्द्रा टर्मिनस-हिसार 6 जुलाई को रद्द रहेगी। इसके साथ ही गाड़ी संख्या 22916, हिसार-बान्द्रा टर्मिनस 7 जुलाई को रद्द रहेगी। जिस कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि इसके साथ ही गाड़ी संख्या 22933, बान्द्रा टर्मिनस-जयपुर 6 जुलाई को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 22934, जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस को भी जलभराव के कारण 7 जुलाई को रद्द रखा जाएगा। गाड़ी संख्या 21903, बान्द्रा टर्मिनस-बीकानेर रेल सेवा को भी 6 जुलाई के लिए रद किया गया है। इसके साथ ही उत्तर रेलवे द्वारा पाटली यार्ड में तकनीकी कार्य किया जा रहा है। इस कारण कुछ रेल सेवाएं पातली स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी।
गाड़ी संख्या 54310, हिसार-दिल्ली रेल सेवा 12 व 13 जुलाई को हिसार से प्रस्थान करेगी। वह पातली स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी। गाड़ी संख्या 14029, श्रीगंगानगर-दिल्ली ट्रेन 12 व 13 जुलाई को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी। वह पातली स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी। गाड़ी संख्या 54411, रेवाड़ी-मेरठ कैंट रेल सेवा 12 व 13 जुलाई को रेवाड़ी से प्रस्थान करेगी वह भी पातली स्टेशन पर ठहराव नहीं करेगी। ब्यूरो