हिसार। बजरंग दल का सात दिवसीय शौर्य प्रशिक्षण शिविर रविवार से विश्वास सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में शुरू हुआ। प्रदेश से 300 से अधिक चयनित युवा बजरंगी इस शिविर में भाग ले रहे हैं। वर्ग के सफल संचालन के लिए व्यवस्था में प्रबंधकों व शिक्षकों सहित कुल 500 कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
सात दिवसीय इस शिविर में 18 से 30 वर्ष तक के युवाओं को शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण में सेवा, समाज कल्याण, राष्ट्रहित, धर्म रक्षा व संवर्धन, पर्यावरण, सैन्य अभ्यास, अनुशासन, व्यक्तित्व विकास जैसे मानव जीवन के महत्वपूर्ण विषय रहेंगे। शिविर में व्यवस्था के नाते से प्रबंधन के अनेक कार्य विभाग जैसे आवास व्यवस्था, जल व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, शारीरिक विभाग, बौद्धिक विभाग, भोजनालय, स्वच्छता, शौर्यस्थल, सुरक्षा विभाग इत्यादि को विभिन्न कार्यकर्ताओं की टोली संभाल रही है।
शिविर के प्रथम दिन प्रांत संगठन मंत्री राधेश्याम क्रांति का सान्निध्य प्राप्त होगा। अनेक राष्ट्रीय व क्षेत्रीय पदाधिकारियों के प्रवास होने से इस साप्ताहिक शिविर की महता भी अत्यधिक बढ़ गई है। सह प्रांत मंत्री सुशील शास्त्री, विभाग संगठन मंत्री प्रवीण क्रांति, जिलाध्यक्ष प्रो. राजेंद्र गुप्ता, प्रबंध प्रमुख संदीप बंसल, प्रांत सह संयोजक हरीश रामकली सहित अन्य ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।