फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: दंगल की शूटिंग के दौरान सुहानी को बबीता फौगाट ने सिखाए थे कुश्ती के दांव

Sat, 17 Feb 2024 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। दंगल फिल्म में बबीता फौगाट के बचपन का किरदार निभाने वाली सुहानी भटनागर का शनिवार को देहांत हो गया। उनके निधन से फौगाट परिवार और लाखों प्रशंसक मर्माहत हैं। दंगल गर्ल एवं भाजपा नेत्री बबीता फौगाट ने सुहानी के निधन पर शोक जताते हुए उनके व्यवहार और काम के प्रति निष्ठा की तारीफ की है। वे बताती हैं कि किस तरह भटनागर ने बेहद कम समय में कुश्ती के दांव सीख लिए थे। बबीता रविवार को ही फरीदाबाद स्थित उनके आवास पर शोक जताने पहुंचेंगी।
विज्ञापन

संवाददता से बातचीत में बबीता फौगाट ने बताया कि दंगल फिल्म की शूटिंग के दौरान वो कई बार सुहानी भटनागर से मिलीं। सुहानी ने उनका किरदार निभाने से पहले न सिर्फ उनसे कुश्ती के दांव-पेंच सीखे थे, वरन उनके बचपन की दिनचर्या को फॉलो किया था। उसने खान-पान, हेयर स्टाइल और हरियाणवी बोली के साथ ही खेल की बारीकियां भी सीखी थी। वह हमारी कुश्ती का पुराना वीडियो देखती थी और उसकी बारीकियों के बारे में पूछती थी।
संबंधों का कद्र उसकी नजर में बहुत थी। शूटिंग के दौरान हमारे बीच बातचीत का जो सिलसिला शुरू हुआ था, उसे सुहानी ने कभी छोड़ा। शूटिंग के बाद भी उनकी सुहानी से न केवल कई बार मुलाकात हुईं बल्कि मोबाइल के जरिये भी अक्सर बातचीत होती रहती थी। बीमार पड़ने के बाद भी उसने कॉल किया था।
विज्ञापन

बबीता ने बताया कि सुहानी ने हमारा किरदार बखूबी निभाया था। उसकी व्यवहार कुशलता, निष्ठा और सीखने की क्षमता प्रशंसनीय है। हमारा पूरा परिवार उसका प्रशंसक है। वह भी परिवार के सभी सदस्यों को आदर करती थी। दंगल की शूटिंग के दौरान दिल्ली और लुधियाना में सुहानी के साथ बिताए पल ताउम्र उसकी याद दिलाते रहेंगे।


- बबीता ने किया ये ट्वीट
दंगल फिल्म में मेरे बचपन का रोल निभाने वाली सुहानी भटनागर का इतनी कम उम्र में संसार से चला जाना अत्यंत दुखदायी है। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है। उनके निधन की सूचना से स्तब्ध हूं। ईश्वर दिवगंत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और पूरे परिवार व प्रशंसकों को इस दुख की घड़ी में हिम्मत प्रदान करें। - दंगल गर्ल बबीता फौगाट, चरखीदादरी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें