फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जिलास्तरीय बैडमिंटन में अंडर-19 लड़कों के वर्ग में अविंद्र बने चैंपियन

विज्ञापन
विद्युत नगर में जिला स्तरीय खेलकूद के तहत बैडमिंटन हॉल में बैडमिंटन प्रतियोगिता में खेलते खिलाड
विज्ञापन
हिसार। जिलास्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के तहत मंगलवार को विद्युत नगर में बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के मुकाबलों में करीब 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया। विजेता खिलाड़ी 18 अगस्त से शुरू होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिसार का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी रामरतन ने बताया कि अंडर-19 लड़कों में अविंद्र ने पहला, अनिकेत ने दूसरा और संचित ने तीसरा स्थान हासिल किया। जतिन और प्रतीक को सांत्वना पुरस्कार मिला। अंडर-19 लड़कियों में स्कॉटिश स्कूल की दित्या प्रथम, आराध्या द्वितीय, अवनी तृतीय, आरवी चतुर्थ और आनंदिता पांचवें स्थान पर रहीं।
अंडर-17 लड़कियों में हर्षिता प्रथम, जानवी द्वितीय, अर्पिता तृतीय, रीना चतुर्थ और साक्षी पांचवें स्थान पर रहीं। अंडर-14 लड़कियों में ओपीजेएमएस की भाविका प्रथम, ग्रेसी द्वितीय, कुलीन तृतीय, छवि चतुर्थ और ज्योति पांचवें स्थान पर रहीं। आयु वर्ग के अनुसार चयनित खिलाड़ियों की टीमें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें