फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एवियेशन तथा एयरनोटिक इंजीनियरिंग के पाठयक्रम जल्द ही शुरू होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में एविएशन और एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग के पाठ्यक्रम जल्द शुरू किए जाएंगे। हिसार में एयरपोर्ट बनने के बाद इन पाठयक्रमों का काफी महत्व होगा। सीएम ने कहा कि जीजेयू के इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी बनाने पर भी विचार करेंगे। जीजेयू के प्रोफेसर कर्मपाल नरवाल के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कहा कि यहां विदेशी भाषाओं के पाठ्यक्रम शुरू करने पर भी काम करना चाहिए।
विज्ञापन

शनिवार को हिसार के गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) के चौधरी रणबीर सिंह सभागार में हरियाणा बजट से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी सीएम से सवाल पूछे गए। हालांकि यह सब पहले से तय था कि कौन सवाल पूछेगा क्या सवाल पूछेगा। यह सभी सवाल पहले ही मुख्यमंत्री को उपलब्ध कराए गए थे। सभी सवाल एचएयू के शिक्षकों ने ही पूछे। सवाल ऐसे थे जिसमें सरकार की प्रशंसा अधिक थी।
जीजेयू कर्मचारियों से सीएम को सौंपा ज्ञापन पत्र
जीजेयू के शिक्षक व गैर शिक्षक कर्मचारियों ने सीएम मनोहर लाल को ज्ञापन सौंपा। शिक्षक संघ के सदस्य प्रो. विनोद गोयल ने कहा कि सीएम से कुलपति की नियुक्ति ,कर्मचारियों की भर्ती, पीएसडी के आधार पर शिक्षकों की प्रमोशन, यूनिवर्सिटी के कर्मचारियों को कैशलेस मेडिकल सुविधा, सेल्फ फाइनेंस के तहत लगे शिक्षकों को पक्का करने, आवासीय कॉलोनी की रिपेयरिंग की ग्रांट की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें