फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मदाह का प्रयास : राजेश ने तीली जलाई...भड़की भीड़ ने बरसाए पत्थर, सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में चार नामजदों सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
मकान खाली कराने पहुंची टीम से गुहार लगाती राजेश की पत्नी जगीरो देवी । 
विज्ञापन
हिसार। राम विहार कॉलोनी में मकान खाली कराने के दौरान कब्जाधारी राजेश के खुद को आग लगाने से वहां मौजूद भीड़ उग्र हो गई। पुलिसकर्मियों पर पत्थर फेंके जाने लगे। इससे वहां करीब आधे घंटे तक अफरातफरी मची रही। पत्थरों से किसी का जानमाल का नुकसान न हो इस पर पुलिस ने कार्रवाई को बीच में रोक दिया। पुलिस ने पथराव करने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में चार नामजदों सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

एचटीएम थाना प्रभारी ईश्वर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम राजेश के घर पहुंची तो गेट पर ताला लगा था। ताला तोड़कर दोपहर ढाई बजे के आसपास मकान से सामान बाहर निकालना शुरू किया। इसी दौरान राजेश व उसकी पत्नी और बच्चे वहां आ गए। राजेश ने अपने हाथ में कैनी ले रखी थी। उसने इसमें भरा ज्वलनशील पदार्थ खुद पर डाल लिया और आग लगा ली। यह देखकर वहां जुटी भीड़ पथराव करने लगी। राजेश को बचाने के प्रयास में पीएसआई संदीप के हाथ झुलस गए। पत्थर लगने से हमारी टीम के चार कर्मियों को चोटें आईं। मौके पर मौजूद कोर्ट की टीम ने पूरे मामले की फोटो-वीडियोग्राफी कराई है। पथराव की घटना के बाद एएसपी मंयक मुद्गिल भी मौके पर पहुंचे। कोर्ट कर्मचारी कृष्ण कुमार की शिकायत पर नेताजी काॅलोनी निवासी जस्सू, बबली, सरोज, राहुल सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
गश खाकर गिर पड़ीं जगीरो
मकान को खाली होते देख राजेश की पत्नी जगीरो देवी गश खाकर गिर पड़ीं। बेटी व पड़ोस के लोगों ने उसे संभाला तो रोते हुए मकान खाली नहीं करने की गुहार लगाने लगीं। कभी पुलिसकर्मियों के सामने हाथ जोड़ रही थी तो कभी कोर्ट कर्मचारियों के सामने। मीडिया के सामने जगीरो देवी ने कहा कि तीन बच्चे हैं। एक-एक रुपया जोड़ कर यह मकान खरीदा है। अब बच्चों को लेकर कहां रहेंगे। हमारे साथ धोखा किया गया है। कृष्ण को किस्तों के जरिए पूरा पैसा चुकाया है। मैं मिड डे मिल वर्कर हूं, पति ई-रिक्शा चलाते हैं। हर महीने 100-100 रुपये बचाकर किस्त पूरी करते थे पर कृष्ण ने इस राशि को किराया बताकर हमारे साथ बहुत बड़ा धोखा किया है।
विज्ञापन


नौ हजार बाकी थे, 90 हजार कर दिए

राजेश के रिश्तेदार ईशु ने बताया कि मौसाजी ने कृष्ण से पहले 25 गज का मकान खरीदा था। उसमें उसने कोई धोखाधड़ी नहीं की थी। इसके बाद 25 गज का मकान उसे देकर उसी से 41 गज का मकान खरीद लिया। इसके सारे पैसे दे दिए गए थे। सिर्फ 9 हजार रुपये बचे थे। कृष्ण ने कहा था यह रुपये जब मकान का कार्ड बनवाकर दूंगा तब दे देना। मौसा राजेश 9 हजार रुपये देने गए तो कृष्ण ने कहा 90 हजार रुपये बकाया है। इसको लेकर काफी विवाद हुआ।
हम आदेश की तामील कराने आए थे
कोर्ट कर्मचारी कृष्ण कुमार व धर्मपाल ने बताया कि अदालत ने पांच जनवरी 2026 से पहले मकान खाली कराने के आदेश दिए थे। कुछ दिन पहले भी आए थे। तब भी इन लोगों ने हंगामा किया था। अदालत के आदेश थे कि ताला लगा मिले तो तोड़कर मकान को खाली कर कब्जा दिलाया जाए। करीब 40 पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में वीडियोग्राफी कराते हुए सामान को बाहर निकाला जा रहा था। तभी राजेश आया और कहा कि मेरे पास अदालत के आदेश हैं। हमने कहा कि स्टे आर्डर है तो दिखा दो नहीं तो कार्रवाई करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें