हिसार। शहर के पीएलए मार्केट में शुक्रवार को एक दुकानदार ने युवक को पत्नी पर फब्तियां कसने से रोका तो युवक ने गुस्से में आकर उस पर तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। घायल हालत में दुकानदार को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में सिविल लाइन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
शिकायत में पीएलए मार्केट में दुकान चलाने वाले दुकानदार ने बताया कि 17 जनवरी की शाम करीब 6 बजे पत्नी के साथ दुकान पर बैठा था। इस दौरान दुकान पर काम करने वाला एक युवक जो मेरी पत्नी पर कई दिनों से फब्तियां कसता आ रहा है। युवक ने शुक्रवार को भी फब्ती कसी तो उसे समझाने के लिए दुकान पर गया। आरोप है कि उक्त युवक ने हाथ में लिए तेजधार हथियार से हमला कर दिया। घायल हालत में परिजन उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।