हिसार। साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग करवाने के नाम पर 4.45 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में दूसरे आरोपी उत्तराखंड के रुद्रपुर निवासी रजतपाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी से मोबाइल बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। जांच अधिकारी नरेंद्र ने बताया कि आरोपी रजतपाल रुपये ट्रांसफर करने के लिए साथियों सहित बैंक अकाउंट उपलब्ध करवाता था। इसके बदले में आरोपी को एक प्रतिशत कमीशन मिलता था। इस संबंध में 31 अगस्त 2024 को साइबर थाना पुलिस को सूचना मिली थी। शिकायतकर्ता महिला ने बताया था कि 2 जुलाई को उसने सोशल मीडिया पर ट्रेडिंग के बारे में एक विज्ञापन देखा था। जिस पर क्लिक किया तो एक व्हट्सएप ग्रुप खुल गया। उसके बाद ट्रेडिंग के नाम पर साइबर अपराधियों ने 4.45 लाख रुपये की धोखाधड़ी की।