फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूबवेल का कनेक्शन देने गई बिजली निगम की टीम पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रोहा। लांधड़ी गांव के एक किसान के खेत में ट्यूबवेल का कनेक्शन करने गई बिजली निगम की टीम पर 10-12 लोगों ने हमला कर दिया। जिसमें बिजली निगम के एसडीओ वीरेंद्र सिंह, एसआई गुरनमिंद्र सिंह सहित छह लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में भर्ती करवाया गया। बिजली निगम के एसडीओ वीरेंद्र सिंह की शिकायत पर पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसडीओ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर को लांधड़ी गांव के किसान सतवीर के खेत में बिजली निगम की टीम ट्यूबवेल का कनेक्शन देने गई थी। वहां पर सुरेंद्र ने उनके साथ झगड़ा शुरू कर दिया। जिसको लेकर मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर एसआई गुरनमिंद्र सिंह सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आरोपी ने अपने परिवार के 10-12 लोगों को बुलाया हुआ था। उन्होंने बिजली निगम की टीम व पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। वहीं, दूसरे पक्ष में संजय, शारदा, भीम सिंह, कृष्ण घायल हो गए हैं। घायलों को मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में भर्ती करवाया गया। जांच अधिकारी एसआई गुरनमिंद्र सिंह ने बताया कि एसडीओ वीरेंद्र सिंह की शिकायत पर सुरेंद्र, नरेश, भीम सिंह, कृष्ण कुमार सहित 10 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। जिसमें से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों के लिए पुलिस की टीम छापामारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें