फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: खेत में सरसाें की बिजाई कर रहे लोक गायक सुरेंद्र पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गांव धांसू निवासी हरियाणवी लोक गायक सुरेंद्र ढाका पर सोमवार सुबह खेत में काम करते समय दो लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। उन्हें गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

अस्पताल में उपचाराधीन सुरेंद्र ढाका ने बताया कि वह सुबह करीब 9 बजे ट्रैक्टर से सरसों की बिजाई कर रहे थे। इस दौरान एक युवक अपनी मां के साथ वहां पहुंचा और ट्रैक्टर रुकवाकर खेत खराब करने का आरोप लगाया। विवाद बढ़ने पर दोनों ने उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि युवक ने धारदार हथियार से उनके गुप्तांग पर वार किया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। सदर थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि पुलिस को शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है और तफ्तीश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें