फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जमानत पर छूटे हवालाती के परिजनों पर हमला, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सेंट्रल जेल-1 से हवालाती को जमानत पर मंगलवार को लेकर लौट रहे उसके परिजनों पर गाड़ी सवार लोगों के हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में आरोपी गाली-गलौज करते हुए कार पर डंडे बरसाते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

गांव पीरांवाली निवासी अर्जुन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह लड़ाई-झगड़े के मामले में सेंट्रल जेल-1 में बंद था। मंगलवार शाम को उसे जमानत मिली थी। उसे लेने के लिए उसके पिता संतोक, भाई कृष्ण और भांजा जेल पहुंचे थे।
अर्जुन ने बताया कि जेल से घर लौटते समय रास्ते में तीन गाड़ियों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। लूदास के पास सामने से वाहन आने के कारण उन्हें अपनी गाड़ी रोकनी पड़ी। इसी दौरान पीछा कर रही तीनों गाड़ियां भी वहां पहुंच गईं। इनमें से करीब 15-20 लोग हथियार लेकर नीचे उतरे और उन पर हमला कर दिया। हमले में अर्जुन, कृष्ण और संतोक घायल हो गए।
विज्ञापन

अर्जुन ने आरोप लगाया कि कुछ समय पहले आरोपियों से उनका विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते हमला किया गया। पुलिस प्रवक्ता मदन लाल ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें