हमले में घायल हैप्पी मित्तल व जानकारी देतीं अनीता अग्रवाल।
- फोटो : Hisar
हांसी (हिसार)। शहर की कृष्णा कॉलोनी में सोमवार देर शाम बदमाशों ने एक मकान में लूटपाट की वारदात को अंजाम देते हुए डेढ़ रुपये लूटकर ले गए। मकान मे मौजूद में महिलाओं व अन्य व्यक्तियों पर लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया व घर के बाहर खड़ी कार को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मेडिकल स्टोर संचालक मोहित के घर सोमवार शाम उसकी माता, पत्नी व दो अन्य युवक बैठे हुए थे। अचानक बाइक सवार युवक हाथों में डंडे लेकर आए और घर में घुसकर तोड़फोड़ करने लगे। बदमाशों ने मकान में मौजूद हैप्पी मित्तल पर डंडों से जानलेवा हमला किया व घर के अंदर सामान को तोड़ दिया। अलमारियों व बेड को खंगाला व उनमें रखी करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी ले गए।
परिवार ने विरोध करने का प्रयास तो उन्हें डंडों से बुरी तरह पीटा। मोहित ने बताया कि उसकी कार को भी बदमाश बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर गए हैं। सूचना मिलते ही अनाज मंडी पुलिस मौके पर पहुंच गई। बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने नाकाबंदी भी कर दी और गश्त बढ़ा दी। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई व आसपास के काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। वारदात के बाद परिवार सदमे में है।