फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं जाना पड़ेगा रोहतक, नागरिक अस्पताल में ही दूरबीन हो जाएंगे बच्चेदानी के ऑपरेशन

विज्ञापन
डॉ. मनीषा शर्मा। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
कुलदीप जांगड़ा
विज्ञापन

हिसार। जिले की महिलाओं को दूरबीन से बच्चेदानी का निशुल्क ऑपरेशन करवाने के लिए पीजीआई रोहतक जाने की जरूरत नहीं है। अब उनके ऑपरेशन जिला नागरिक अस्पताल में ही हो जाएंगे। इसके साथ ही अस्पताल में महिलाओं को ट्यूब खुली होने और अंडकोश में संक्रमण का भी दूरबीन से इलाज उपलब्ध होगा।
अस्पताल की प्रसूति वार्ड की तीन महिला रोग विशेषज्ञों ने मिलकर इस सुविधा को शुरू किया है। नागरिक अस्पताल में मिलने वाली इस सुविधा के लिए मरीजों को शुल्क भी नहीं देना होगा। उधर मरीजों को भी सामान्य ऑपरेशन में होने वाले दर्द से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल की जिन तीन महिला रोग विशेषज्ञों ने अस्पताल में यह सुविधा शुरू की है, उनमें डॉ. मनीषा शर्मा, डॉ. मीना मलिक व डॉ. शीतल वर्मा शामिल हैं। हालांकि अस्पताल में दूरबीन सुविधा पहले से उपलब्ध थी। मगर कुछ उपकरणों की कमी थी और चिकित्सकों को ट्रेनिंग की भी जरूरत थी। अब सभी जरूरी उपकरण आ चुके हैं और चिकित्सकों को ट्रेनिंग भी मिल चुकी है। (संवाद)
निजी अस्पताल में चुकाने पड़ते हैं 40 से 50 हजार रुपये
चिकित्सकों के मुताबिक इस तरह के ऑपरेशन के लिए निजी अस्पताल में मरीजों को लगभग 40 से 50 हजार रुपये चुकाने पड़ते हैं। मगर जिला अस्पताल में यह सुविधा निशुल्क उपलब्ध होगी।
किए जा चुके हैं छह ऑपरेशन
तीनों महिला चिकित्सक अब तक एक महीने में करीब छह से सात ऑपरेशन कर चुकी हैं, जो पूरी तरह सफल रहे हैं। इनमें बच्चेदानी को दूरबीन के जरिये बाहर निकालना, अंडकोश का संक्रमण खत्म करना व खुली हुई ट्यूब को बंद करना आदि ऑपरेशन शामिल हैं।
इस तरह होंगे ऑपरेशन
विशेषज्ञों के मुताबिक दूरबीन के ऑपरेशन करते समय त्वचा में तीन कट लगाए जाते हैं। इनमें एक कट के माध्यम से कैमरा और दो कटों के माध्यम से उपकरण शरीर के अंदर जाते हैं। कैमरे की लाइव वीडियो ऑपरेशन थिएटर में रखी टीवी स्क्रीन पर चलती रहती है। लाइव वीडियो को देखकर चिकित्सक ऑपरेशन करते रहते हैं।
ये होंगे फायदे
- दूरबीन से ऑपरेशन से मरीज जल्द रिकवरी करता है।
- दर्द भी कम होता है।
- अस्पताल से छुट्टी भी जल्द मिलती है।
- चीर-फाड़ कम होती है और टांके भी कम आते हैं।
आसपास के जिलों में उपलब्ध नहीं है यह सुविधा
इस तरह दूरबीन के माध्यम से बच्चेदानी के ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराने वाला आसपास के जिलों में यह एकमात्र सरकारी अस्पताल है। चिकित्सकों के अनुसार सिरसा, फतेहाबाद व भिवानी जिले के सरकारी अस्पतालों में यह सुविधा उपलब्ध नहीं है।
वर्ष 2019 में अस्पताल में हुए थे करीब 100 ऑपरेशन
चिकित्सकों के अनुसार नागरिक अस्पताल में वर्ष 2019 में बच्चेदानी से संबंधित करीब 100 ऑपरेशन हुए थे। हालांकि लॉकडाउन में ऑपरेशन की संख्या में काफी कमी आ गई। ये सभी ऑपरेशन मैनुअली से हुए थे। चिकित्सकों के अनुसार दूरबीन से होने वाले ऑपरेशन को लेकर अब मरीज भी जागरूक हो गए हैं। ज्यादातर मरीज दूरबीन के जरिये ऑपरेशन की ही मांग करते हैं।
सुविधा शुरू हो गई है
दूरबीन से बच्चेदानी के ऑपरेशन की सुविधा अभी शुरू की गई है। इसे हमारी तीन महिला चिकित्सकों ने मिलकर शुरू किया है। इस सुविधा के शुरू होने से मरीजों काफी फायदा होगा।
विज्ञापन

- डॉ. अनीता बंसल, विभागाध्यक्ष, प्रसूति विभाग, नागरिक अस्पताल, हिसार।

डॉ. शीतल वर्मा।- फोटो : Hisar

डॉ. मीना मलिक।- फोटो : Hisar

जिला नागरिक अस्पताल का ऑपरेशन थिएटर।- फोटो : Hisar

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें