फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियाई खेल: भारतीय सैनिक मुक्केबाज अंकुश पंघाल ने पक्का किया पदक, ताजिकिस्तान के नेक्रूज सलीमोव को 5-0 हराया

Sun, 27 Sep 2026 10:28 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

अंकुश हिसार के गांव भेरियां के निवासी हैं। उनके शुरुआती कोच प्रदीप सावंत ने बताया कि अब अंकुश सेना खेल प्रशिक्षण केंद्र बंगलूरू में अभ्यास करते हैं।
विज्ञापन
मुक्केबाज अंकुश पंघाल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशियाई खेल में भारतीय सैनिक मुक्केबाज अंकुश पंघाल ने भारत के लिए पदक पक्का कर लिया है। उन्होंने रविवार को पुरुषों के 80 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में ताजिकिस्तान के नेक्रूज सलीमोव को 5-0 हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अंकुश जिले के गांव भेरियां के निवासी हैं। उनके शुरुआती कोच प्रदीप सावंत ने बताया कि अब अंकुश सेना खेल प्रशिक्षण केंद्र बंगलूरू में अभ्यास करते हैं।

विज्ञापन


अब पुरुष +90 किग्रा भार वर्ग के क्वार्टरफाइनल में नरेंद्र बेरवाल बनाम आथपोंग सैंगटेप (थाईलैंड) का मुकाबला दोपहर 3:45 बजे होगा। इसमें खेल रहे सैनिक मुक्केबाज नरेंद्र हांसी जिले के सोरखी गांव के मूलवासी हैं। इसलिए जिले के खेलप्रेमियों की नजर इन मैचों पर रहेगी।

इससे पहले दोपहर 3:30 बजे एशियाई खेल में महिला हॉकी पूल बी मैच में भारत बनाम सिंगापुर का मैच होगा। इसमें हिसार स्टेडियम की प्रशिक्षु दीपिका सहरावत और गोलकीपर सविता पूनिया के प्रदर्शन पर खेलप्रेमियों की नजर रहेगी क्योंकि दीपिका रोहतक और सविता सिरसा जिले की मूलवासी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें