फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएसआई के बेटे ने ही चुराई बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में हिसार पुलिस के ही एक एएसआई के बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बताया कि शराब के नशे में उससे पैदल नहीं चला जा रहा था, इस वजह से उसने बाइक चुरा ली।
विज्ञापन


वह अपने दो दोस्तों के साथ चार दिन से इस बाइक पर घूम रहा था, लेकिन पुलिस की निगाह उस पर नहीं पड़ी। किसी की सूचना पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

आरोपी न्यू पुलिस लाइन निवासी अनूप और शिव नगर निवासी रविंद्र व विकास से पुलिस ने चोरी की बाइक भी बरामद कर ली है। अन्य दो आरोपियों में से एक ऑटो चालक और दूसरा चूड़ियों की दुकान पर काम करता था।
विज्ञापन


पैदल नहीं चला गया तो उठा ली बाइक
अनाज मंडी चौकी पुलिस ने बताया कि तीनों दोस्त चोरी की वारदात वाले दिन 21 जून को मिर्जापुर रोड पर एमजी क्लब में किसी शादी समारोह में गए थे। तीनों ने शराब पी। पूछताछ में इन्होंने बताया कि नशा अधिक होने के चलते उनसे पैदल नहीं चला गया। किसी तरह तीनों लिफ्ट लेकर सेक्टर 14 तक पहुंचे। उन्होंने घर तक पहुंचने के लिए सेक्टर निवासी देवेंद्र की सप्लेंडर बाइक चोरी कर ली।

पुलिस के अनुसार तीनों दोस्त बाइक चोरी करने के बाद सरेआम बाजार में घुमाते रहे। मिलगेट एरिया में पुलिस को किसी ने चोरी की बाइक की सूचना दे दी। पुलिस ने बाइक समेत तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में तीनों ने बताया कि उनकी योजना थी कि वे बाइक को किसी को बेच देते। अगर बाइक नहीं बिकती तो उसे ये कहीं लावारिस छोड़कर चले जाते।

वाहन चोरी के मामले पुलिस के लिए बड़ा सिरदर्द बने हुए हैं। हररोज जिले भर से करीब 4 से 5 वाहन चोरी होते हैं। मगर पुलिस की ट्रेस आउट करने की औसत काफी कम है। चोर अक्सर वाहन चोरी कर बॉर्डर पार कर जाते हैं और दूसरे राज्यों में बेच डालते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें