फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा वर्करों ने घेरा जनस्वास्थ्य मंत्री आवास

Sun, 17 Nov 2013 09:56 PM IST
भिवानी/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के भिवानी में आशा वर्कर्स एसोसिएशन के बैनर तले लंबित मांगों के लिए आशा वर्करों ने जनस्वास्थ्य मंत्री किरण चौधरी के आवास पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


उन्होंने शहर के मुख्य बाजारों से होकर जुलूस निकाला और प्रदेश सरकार से मांग की कि उन्हें सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए।

उन्होंने ये भी कहा कि जल्द मांगे पूरी न की गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

रविवार को जिले भर की आशा वर्कर और सीटू नेता कार्यकर्ता नेहरू पार्क में एकत्रित हुए।

इसके बाद आशा वर्कर सरकारी कर्मचारी घोषित करवाने की मांग को लेकर शहर के मुख्य बाजारों से नारेबाजी करते हुए जनस्वास्थ्य मंत्री किरण चौधरी के आवास पहुंचे और प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


सीटू के जिला प्रधान कामरेड विनोद कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार आशा वर्कर्स का शोषण कर रही है।

उन पर काम का बोझ बहुत ज्यादा है लेकिन सरकार उनको वेतन के नाम पर बहुत कम मानदेय दे रही है।

प्रदेश सरकार सभी आशा वर्करों को सबसे पहले सरकारी कर्मचारी घोषित करे।

आशा वर्कर्स यूनियन की जिला अध्यक्ष लक्ष्मी देवी ने कहा कि सरकार की अनदेखी सहन नहीं की जाएगी।

इस दौरान सीटू नेता धर्मबीर कूंगड़, अनिल कुमार, भट्ठा मजदूर नेता भीम सिंह, भवन निर्माण कामगार यूनियन नेता सुरजीत सिंह, आशा वर्कर नेता कमलेश, राजवंती, सुदेश, नरेश मौजूद थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें