हिसार। हिसार पुलिस की एबीवीटी टीम ने 5 हजार रुपये के इनामी उद्घोषित आरोपी गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपी लोहारी राघो निवासी जयसिंह की 6 मुकदमों में पांच साल से तलाश थी। आरोपी अदालत से जमानत मिलने के बाद फरार हो गया था।
हिसार पुलिस की एबीवीटी टीम ने 22 सितंबर 2018 को मिर्जापुर रोड से 9 क्विंटल गांजा बरामदगी मामले में उद्घोषित अपराधी और 5 हजार के इनामी जय सिंह को गिरफ्तार किया है। उप निरीक्षक धर्मवीर ने बताया कि आरोपी जय सिंह पर 500 ग्राम चरस/सुल्फा बरामदगी मामले में थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ में अंकित अभियोग में 5 हजार रुपये का इनामी रखा है। वह एनडीपीएस एक्ट व अन्य धाराओं के तहत झज्जर और हिसार के अलग-अलग थानों में अंकित 6 अभियोग में वांछित है। आरोपी को वीरवार अदालत में पेश किया जाएगा। ब्यूरो