फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: अंधेरे में व्यवस्था... छह साल से खेल सामान का इंतजार

विज्ञापन
महाबीर स्टे​डियम में वालीबाल ग्राउंड की लाइट पड़ी बंद। 
विज्ञापन
हिसार। खिलाड़ियों को जमीनी स्तर पर सुविधाएं देने के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। खिलाड़ियों को छह साल से खेल सामान का इंतजार चल रहा है। वहीं एथलेटिक्स, बास्केटबाल और वालीबाल ग्राउंड में लगी लाइटें पिछले काफी महीनों से खराब पड़ी है। दिन ढलते ही ग्राउंड में अंधेरा छा जाता है। खिलाड़ी देर शाम तक अभ्यास नहीं कर पाते। इससे उनका अभ्यास लगातार प्रभावित हो रहा है। बंद लाइटों की समस्या को जिला खेल अधिकारी को भी अवगत कराया गया मगर कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


नाम न छापने की शर्त पर कुछ खिलाड़ियों ने बताया कि महाबीर स्टेडियम में कोई सुविधा तक नहीं है। आज भी एथलेटिक्स ग्राउंड में पानी भरा हुआ है। काफी समय से अभ्यास बंद है। ऐसे में भविष्य में होने वाली प्रतियोगिता में प्रदर्शन पर भी असर पड़ेगा। ग्राउंड की लाइटें बंद हैं। जब भी समस्या लेकर खेल अधिकारियों के पास जाते है तो सिर्फ आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिलता है।

महाबीर स्टेडियम और जिले के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में टूटे हुए खेल उपकरण हटवाए जाएंगे। ग्राउंड में लाइटें ठीक करवाई जाएगी। जो भी समस्या बनी हुई है उसका प्राथमिक तौर पर समाधान कराया जाएगा। शुक्रवार को योग अधिकारी हरमेश कुमार पंचकूला में मीटिंग में खेल ग्राउंड की रिपोर्ट लेकर गए।
विज्ञापन

- नरेश कुमार, जिला खेल अधिकारी

अग्रोहा का स्टेडियम भी झेल रहा उपेक्षा का दंश

अग्रोहा। अग्रोहा के राजीव गांधी खेल स्टेडियम की हालत बदहाल है। शौचालय टूटे हुए हैं। बास्केटबाल पोल पर लगा रिंग टूट चुका है। मिट्टी का बना ट्रैक उबड़-खाबड़ हो चुका है। इससे खिलाड़ियों का अभ्यास प्रभावित हो रहा है। खिलाड़ियों के चोटिल होने का डर रहता है। जिम का सामान टूटा हुआ है।

स्टेडियम में रोजाना फुटबाल, कुश्ती, एथलेटिक्स के 50 खिलाड़ी अभ्यास करने आते हैं मगर कोच सिर्फ कुश्ती का है। जिला खेल अधिकारी नरेश कुमार का कहना है कि राजीव गांधी खेल स्टेडियम की रिपोर्ट तैयार हो चुकी है। जहां-जहां खेल उपकरण टूटे हुए हैं उन्हें हटवाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें