फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: फर्जी साइबर क्राइम अधिकारी बनकर लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
 सीआईए की गिरफ्त में आरोपी। 
विज्ञापन
हिसार। हिसार सीआईए ने अनाज मंडी चौकी क्षेत्र में 29 अक्टूबर की रात एक डॉक्टर के साथ फर्जी साइबर क्राइम अधिकारी बनकर लूटपाट करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मीरान, भिवानी निवासी रूपेश कुमार और ढाणी कुलेरी निवासी सोनू शामिल हैं। आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 5 दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक मांगे राम ने बताया कि भिवानी जिले के गांव ओबरा निवासी पंकज ने अनाज मंडी चौकी में में शिकायत दी थी। उसमें उसने बताया था कि 29 अक्तूबर की देर रात लगभग 2 बजे उसके घर पर करीब 9 युवक पहुंचे। इन्होंने स्वयं को साइबर क्राइम गुरुग्राम का अधिकारी बताकर डराया-धमकाया। आरोपियों ने आते ही हथियार दिखाए, मोबाइल फोन छीन लिए और पीड़ित व उसके साथ मौजूद अन्य युवकों को अलग-अलग कमरों में ले जाकर शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। साथ ही उन्हें को बाथरूम में बंद कर गन प्वाइंट पर धमकाया गया।
आरोपियों ने पीड़ितों के एटीएम, यूपीआई एवं अन्य बैंकिंग माध्यमों से जबरन लगभग 2.5 लाख रुपये की राशि वसूल की। साथ ही पीड़ित के कपड़े उतरवाकर वीडियो भी बनाई गई। वारदात के दौरान आरोपी पीड़ितों को हिसार से बरवाला तक ले गए, जहां एक अन्य परिचित प्रतीश से 600 यूएसडीटी की क्रिप्टो करेंसी भी दबाव बनाकर निकलवाई गई। शिकायत में पीड़ितों ने कुछ बैंक खातों के नंबर भी उपलब्ध करवाए गए, जिनमें जबरन पैसे डलवाए गए थे।
विज्ञापन



आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड
जांच अधिकारी मांगे राम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल किए गए पिस्तौल, मोबाइल, बैंक विवरण और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए जा रहे हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड है। आरोपियों पर हत्या प्रयास और आर्म्स एक्ट के 7-8 संगीन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें